उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बीते 9 फरवरी को प्रशासन मदनी मस्जिद के कुछ हिस्से को अवैध बता कर गिरवा दिया। यह करीब 26 साल पुरानी है। मदनी मस्जिद को गिराने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायत की जेसीबी लगाई गई थी। जिसका नेतृत्व एसडीएम और क्षेत्राधिकारी कसया कर रहे थे। 13 थानों की पुलिस को मौके पर लगाया गया था।
पोकलैंड, एक हैमर मशीन, जेसीबी को लगाया गया
जिला प्रशासन के अनुसार मदनी मस्जिद की दक्षिण तरफ कब्जा किया गया था। जो एल आकार में बनाया गया था। इसमें कुल 11 पिलर को अवैध पाये गये। पिलर और अवैध हिस्से को गिराने के लिए एक पोकलैंड, एक हैमर मशीन और 7 जेसीबी को लगाया गया था।
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी प्रतिक्रिया
मदनी मस्जिद का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। कुशीनगर डीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ, ईओ आदि को अवमानना नोटिस जारी किया है। मदनी मस्जिद के पक्षकार की मौत के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है।