ऋषभ पंत ने भेंट की थी स्कूटी
हादसे में घायल ऋषभ पंत कई महीनों के उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर दोबारा क्रिकेट मैदान में उतरे। उसी दौरान ऋषभ पंत ने उनकी जान बचाने वाले रजत और एक अन्य मददगार को स्कूटी भेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया था। ऋषभ पंत से स्कूटी गिफ्ट मिलने के बाद रजत काफी चर्चाओं में आए थे। किसी को भी इस बात का इल्म नहीं था कि रजत इस प्रकार को खौफनाक कदम उठाएंगे। आज रजत जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। ये भी पढ़ें-
स्कूल में नशे में धुत हो गए हेडमास्टर और शिक्षक, वीडियो वायरल होते ही डीएम ने की बड़ी कार्रवाई पांच साल से चल रहा प्रेम प्रसंग
ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत का 21 साल की मनु नाम की युवती से पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। बाकायदा दोनों के परिजनों ने उनकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इससे आहत होकर इस प्रेमी युगल ने बीते नौ फरवरी की शाम एक खेत में विषपान कर लिया था। दोनों के बदहवास खेत पर पड़े होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उत्तराखंड के झबरेडा के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मंगलवार को उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई थी। रजत का अभी उपचार चल रहा है।