ये बताई झगड़े की वजह
आर्यन तोमर ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले नितिन तोमर ने उसकी बाइक रोककर मारपीट की थी। तभी से रंजिश चल रही थी। दो दिन पहले भी नितिन अपने साथियों के साथ उसके घर के सामने आया था। पिता के मौजूद होने से भाग गया था। मंगलवार शाम आर्यन अपने भाई अजय के साथ जूस पीने निकला था। तभी तीन बाइक पर सवार सूरज तोमर, मनु तोमर, अभिषेक सैनी, नितिन तोमर, किशन तोमर, अमनदीप तोमर और तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। सूरज और अभिषेक के पास पिस्तौल थी। नितिन और किशन कट्टा लिए थे। सूरज ने अजय पर दो गोलियां चलाईं। एक गोली कान के पास और दूसरी सिर के पीछे लगी। अजय वहीं गिर पड़ा। आर्यन ने उसे उठाने की कोशिश की तो अभिषेक ने उस पर गोली चलाई। गोली उसके दाहिने कूल्हे में लगी। लल्ला तोमर बचाने आया तो उसे भी गोली लगी। शोर सुनकर लोग जमा हो गए। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। दूसरे पक्ष के अमनदीप तोमर ने ग्वालियर के आईसीयू में पुलिस को बताया कि वह मनु की बाइक से किशन के साथ मिढ़ेला चुंगी गया था। दूसरी बाइक पर सूरज, नितिन और अभिषेक थे। वहां आर्यन और अजय तीन अन्य लोगों के साथ खड़े थे। आर्यन ने उस पर गोली चलाई, जो गर्दन में लगी। वह गिर पड़ा। अभिषेक को पिस्टल की बट से मारा गया। अजय और तीन अज्ञात ने सरिए से पीटा।
पुलिस ने ये दर्ज किया अपराध
अंबाह पुलिस ने फरियादी आर्यन उर्फ ओम (18) पुत्र वीरपाल तोमर निवासी अझेड़ा की रिपोर्ट पर आरोपी सूरज तोमर, मनु तोमर, अमनदीप तोमर, अभिषेक तोमर, किशन तोमर, नितिन तोमर व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के फरियादी अमनदीप (17) पुत्र सर्वेन्द्र तोमर निवासी सिकरोड़ी थाना सिहोनियां की रिपोर्ट पर आरोपी आर्यन उर्फ ओम तोमर, अजय उर्फ सैंकी तोमर व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।