UP के बाद राजस्थान में है सबसे ज्यादा ओवर और अंडरब्रिज, जानें कहां-कितनी है संख्या
आरटीआई कार्यकर्ता दीनदयाल बंग को आरटीआई के तहत मिली जानकारी अनुसार 2014-15 से 2024-25 तक उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा ओवरब्रिज और अंडरब्रिज राजस्थान में बने हैं।
रेलवे की ओर से बनवाया गया ओवरब्रिज (फोटो: पत्रिका)
रेलवे फाटक बंद करने, ट्रेन आने का लम्बा इंतजार और दोनों और लगने वाली वाहनों की कतारों की परेशानी को देखते हुए रेल मंत्रालय ने धीरे-धीरे फाटक बंद कर उनकी जगह पर ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है।
खास बात यह है कि उत्तरप्रदेश के बाद देश में सबसे ज्यादा ओवरब्रिज और अंडरब्रिज राजस्थान में बने हैं। ओवरब्रिज और अंडरब्रिज निर्माण के बाद अब इन फाटकों पर जाम नहीं लगता। फाटक बंद होने पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी दूर होने लगी है। साथ ही लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ता। सरकार का पूरा फोकस फाटकों को बंद करने की और है, ताकि लोगों की यात्रा सुगम हो सके। इस पर तेजी से काम चल रहा है। देशभर में ओवरब्रिज और अंडरब्रिज निर्माण कार्य पिछले 11 सालों में तेजी आई है। मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में अब तक 13208 ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए जा चुके हैं।
रेण एलसी 85 पर 2-3 माह में पूरा होगा काम
अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 की सबसे व्यस्ततम रेण कस्बे की फाटक संख्या एलसी 85 से ही अब जल्द निजात मिलेगी। यहां रोजाना जाम की स्थिति रहती है। यहां ओवर ब्रिज निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जो अगले 2-3 माह में पूरा होने की उम्मीद है।
आरटीआई में खुलासा
आरटीआई कार्यकर्ता दीनदयाल बंग को आरटीआई के तहत मिली जानकारी अनुसार 2014-15 से 2024-25 तक उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा ओवरब्रिज और अंडरब्रिज राजस्थान में बने हैं। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 1629 तो राजस्थान में 1547 ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए गए हैं।
क्रम – संख्या – राज्य
(14-15 से 24-25 कुल) 1 – आंध्र प्रदेश – 784 2 – असम – 321 3 – बिहार – 545 4 – छत्तीसगढ़ – 163
5 – दिल्ली – 14 6 – गोवा – 11 7 – गुजरात – 1124 8 – हरियाणा – 540 9 – हिमाचल प्रदेश – 26 10 – जम्मू कश्मीर – 6