scriptNagaur news Diary…दीक्षार्थी की गोद भराई रस्म में उमड़ा समाज | Na Society gathered in large numbers for the baby shower ceremony of the initiate | Patrika News
नागौर

Nagaur news Diary…दीक्षार्थी की गोद भराई रस्म में उमड़ा समाज

नागौर. सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से लंबी गली स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में दीक्षार्थी अंकुर की गोद भराई रस्म में समाज के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गोद भराई की रस्म के दौरान जयकारों के बीच मंगलगान होता रहा। गोद भराई की रस्म दीक्षार्थी सबलावत परिवार की ओर से विधिपूर्वक किया गया। इस दौरान […]

नागौरFeb 19, 2025 / 10:17 pm

Sharad Shukla

नागौर. सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से लंबी गली स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में दीक्षार्थी अंकुर की गोद भराई रस्म में समाज के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गोद भराई की रस्म के दौरान जयकारों के बीच मंगलगान होता रहा। गोद भराई की रस्म दीक्षार्थी सबलावत परिवार की ओर से विधिपूर्वक किया गया। इस दौरान दीक्षार्थी अंकुर को मेंहदी लगाई गई। हल्दी की रस्म भी हुई। इस दौरान अन्य दीक्षार्थियों में मयंक जैन, गणेशी लाल जैन, यशवंती जैन व अनिल जैन की भी गोद भराई रस्म एवं मेंहदी आदि की रस्म के साथ बहुमान किया गया। कार्यक्रम में श्रावक-श्राविकाओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान वक्ताओं ने दीक्षार्थी अंकुर को नागौर के लिए एक स्वर्णिम अवसर कहा। यह शहर एवं समाज के लिए गर्व की बात है। इतनी कम उम्र में भौतिक सुखों से परे होकर दीक्षा के लिए कदम बढ़ाना हर किसी के लिए सहज नहीं है। दीक्षार्थी अंकुर ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
भारतीय किसान संघ का 14वां अधिवेशन 21 से गुजरात में हेागा
नागौर. भारतीय किसान संघ का 14वां अखिल भारतीय अधिवेशन गुजरात के पालनपुर में 21, 22 व 23 फरवरी को होगा। संघ के जिलामंत्री रामनिवास राव ने बताया कि इसमें देश भर के 600 से अधिक जिलों के के जिला स्तर से लेकर प्रांत व प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता शामिल होगें। अधिवेशन के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अधिवेशन में नागौर जिले से सात सदस्य दल 20 फरवरी को पालनपुर के लिए रणकपुर एक्सप्रेस से नागौर स्टेशन से सुबह 10 बजे रवाना होंगे।
अधूरे सडक़ निर्माण को पूरा करने की मांग
नागौर. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति परिषद की ओर से बुधवार को नगरपरिषद के सभापति को ज्ञापन दिया गया। जिला अध्यक्ष गौतम कुलदीप की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि बड़ली क्षेत्र के वार्ड 57, 58 एवं 56 में अधूरे सडक़ निर्माण केा आज तक पूरा नहीं किया गया। इसकी वजह से क्षेत्र की हालत बेहद खराब हो चुकी है। कई जगहों पर पड़ी हुई निर्माण सामग्री के चलते हादसे होने लगे हैं। अब बारिश आएगी तो फिर स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी।
मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया
नागौर. सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से जैन मंदिरों में बुधवार को भगवान सुपाŸवनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान को शांतिधारा अर्पित करने के साथ विधिपूर्वक अभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंगल गान भी गाया।
पुण्य की प्रबलता से मिले मनुष्य जन्म सार्थक करना चाहिए
नागौर. जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ के तत्वावधान में चल रहे प्रवचन में आचार्य तत्वदर्शन सुरीश्वर ने कहा कि मनुष्य जन्म हमें पुण्य की प्रबलता के कारण मिला है। इसकी कद्र करते हुए इसकी कीमत को पहचानो। उन्होंने कहा हमारा जन्म पृथ्वीकाय, अपकाय, तेउकाय, वायुकाय अथवा वनस्पति काय में नहीं हुआ। पुण्य की ही प्रबलता से मनुष्य जन्म की लॉटरी लग गई। जरूर हमने इसके लिए धर्म आराधना की होगी। सामयिक, प्रतिक्रमण व शिलवृत का पालन करने के साथ दान और तप किया होगा। मनुष्य जन्म में आकर भी हम उसके मूल्य को ठीक नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा नर से नारायण बनने वाली गति में जन्म लेकर भी हमे इस गति की कोई कद्र नहीं है। उन्होंने कहा पाप की कमाई कभी सुखदाई नहीं होती। ऐसी कमाई का व्यय भोग विलासों में ही होता है। उन्होंने कहा पैसा पुरुषार्थ से नहीं, प्रारब्ध से प्राप्त होता है। गरीब का पुरुषार्थ ज्यादा है, किंतु प्रारब्ध कम है। उन्होंने कहा जन्म उत्तम मिला है, किंतु जीवन उत्तम नहीं है। मनुष्य जन्म की महत्ता को जानो, पहचानो। न जाने किस घड़ी में जीवन की शाम हो जाए। उन्होंने कहा कर्म को कोई शर्म नहीं है। कर्म किसी को नहीं छोड़ता। उन्होंने कहा हमें अपने जीवन में धर्म आराधना करनी होगी, तभी हम पुण्यवाणी की प्रबलता को बढ़ा सकते है। बिना कर्मों की निर्जरा किए पुण्यवाणी का योग नहीं मिलता। इसलिए धर्म को आचरण में लाते हुए राग एवं द्वेष पर काबू पाते हुए अपने मनुष्य भव को सार्थक बनाना चाहिए।
शिव ध्वजारेाहण किया
नागौर. प्रजापतिा ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वद्यिालय के स्थानीय इकाई की ओर से बुधवार को शिव ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी वसु ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को है, लेकिन इस पूरे सप्ताह में महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत विविधि धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर सुबह शिव ध्वजारोहण किया। इस दौरान शिव गीतों पर नृत्यात्मक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर ने कहा कि ब्रह्माकुमारी की ओर से सच्चे अर्थों में मानव कल्याण का कार्य किया जा रहा है। सेवा केन्द्र प्रभारी बी. के. अनिता ने कहा कि शिव आदि है, और निराकार हैं। मंदिरों में शिव लिंग के रूप में इनका पूजन किया जाता है। शिव तत्व ज्ञान से मोह एवं अज्ञानरूपी रावण से छुटकारा मिल सकता है।

Hindi News / Nagaur / Nagaur news Diary…दीक्षार्थी की गोद भराई रस्म में उमड़ा समाज

ट्रेंडिंग वीडियो