scriptकांग्रेस सांसद पर नकाबपोश लोगों ने किया हमला, सिर पर मारा बल्ला, कैमरे में कैद हुई घटना | Congress MP Rakibul Hussain assaulted by masked men in Assam, Caught on camera | Patrika News
राष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद पर नकाबपोश लोगों ने किया हमला, सिर पर मारा बल्ला, कैमरे में कैद हुई घटना

असम के नागांव जिले में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों पर नकाबपोश लोगों के एक समूह ने हमला किया।

गुवाहाटीFeb 21, 2025 / 08:20 am

Shaitan Prajapat

असम के नागांव जिले में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों पर नकाबपोश लोगों के एक समूह ने हमला किया। कांग्रेस सांसद पर हमला तब हुआ जब वे स्कूटर पर पार्टी की बैठक में जा रहे थे। घटना के वीडियो में नकाबपोश लोगों को हुसैन पर क्रिकेट बैट से हमला करते, उनका पीछा करते नजर आए। इस दौरान उनके एक सुरक्षा अधिकारी का हथियार छीनने का प्रयास करते हुए दिखे।

दो पीएसओ को आई चोटें

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए असम के डीजीपी हरमीत सिंह ने कहा कि किसी को मामूली चोटों के अलावा कुछ नहीं हुआ। एसपी खुद घटना की जांच कर रहे हैं। दो पीएसओ को मामूली चोटें आई हैं। नागांव के एसपी स्वप्निल डेका ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब हुसैन पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे।
यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के खिलाफ FIR दर्ज करने से कोर्ट का इनकार


PSO को करनी पड़ी फायरिंग

एसपी स्वप्निल डेका ने बताया कि वह नागांव से रूपाहीहाट तक कार से गए थे। वहां से उन्होंने स्कूटर लिया और कुछ किलोमीटर बाद एक गिरोह ने उन्हें रोक लिया। उनके सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए दो खाली राउंड फायर किए। हादसे में सांसद को कोई चोट नहीं आई।

संदिग्धों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए वीडियो की जांच की जा रही है। एसपी डेका ने कहा, बाजार में करीब 60-70 लोग थे। उनके पास कोई पार्टी बैनर नहीं था। हुसैन ने कहा कि वह, उनके दो सुरक्षा अधिकारी और उनका बेटा तंजील अपनी कारों पर हमले की आशंका के चलते दोपहिया वाहनों पर यात्रा कर रहे थे।

Hindi News / National News / कांग्रेस सांसद पर नकाबपोश लोगों ने किया हमला, सिर पर मारा बल्ला, कैमरे में कैद हुई घटना

ट्रेंडिंग वीडियो