scriptArvinder Singh Lovely: अरविंदर सिंह लवली होंगे प्रोटेम स्पीकर, जानें क्या है पदभार | vijender-gupta-said-on-arvinder-singh-lovely-may-be-delhi-assembly-protem-speaker | Patrika News
राष्ट्रीय

Arvinder Singh Lovely: अरविंदर सिंह लवली होंगे प्रोटेम स्पीकर, जानें क्या है पदभार

Arvinder Singh Lovely Protem Speaker: बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) ने कहा है कि अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) प्रोटेम स्पीकर हो सकते हैं।

भारतFeb 21, 2025 / 05:08 pm

Devika Chatraj

दिल्ली में मुख्यमंत्री (Delhi CM) पद के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री पद के बाद प्रोटेम स्पीकर (Protem Speaker) को लेकर चर्चा तेज है। आपको बता दें की बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) ने कहा है कि अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) प्रोटेम स्पीकर हो सकते हैं। उन्हें गांधी नगर विधानसभा सीट से विधायक चुना गया है। अरविंदर सिंह ने इस बार विधानसभा चुनाव में करीब 13 हजार वोटों से जीत हासिल की थी।

कौन है अरविंदर सिंह लवली?

अरविंदर सिंह लवली दिल्ली के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे गांधी नगर, दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। उनका नाम जन्म लुधियाना में 11 दिसंबर 1968 को हुआ। उनके पिता का नाम बलविंदर सिंह है। लवली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। 1987 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव का पद संभाला और बाद में उन्हें पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।

क्या करता है प्रोटेम स्पीकर?

प्रोटेम स्पीकर, संसद के सदनों के कामकाज का प्रबंधन करता है। वह पीठासीन अधिकारी के तौर पर काम करता है। प्रोटेम स्पीकर को अस्थायी स्पीकर भी कहा जाता है। वह आम तौर पर सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य से चुना जाता है।

CM रेखा गुप्ता के लिए बोली आतिशी

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, रेखा गुप्ता ने भाजपा के झूठे वादों को उजागर किया, गारंटी को जुमला साबित किया।

Hindi News / National News / Arvinder Singh Lovely: अरविंदर सिंह लवली होंगे प्रोटेम स्पीकर, जानें क्या है पदभार

ट्रेंडिंग वीडियो