कौन है अरविंदर सिंह लवली?
अरविंदर सिंह लवली दिल्ली के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे गांधी नगर, दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। उनका नाम जन्म लुधियाना में 11 दिसंबर 1968 को हुआ। उनके पिता का नाम बलविंदर सिंह है। लवली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। 1987 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव का पद संभाला और बाद में उन्हें पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।
क्या करता है प्रोटेम स्पीकर?
प्रोटेम स्पीकर, संसद के सदनों के कामकाज का प्रबंधन करता है। वह पीठासीन अधिकारी के तौर पर काम करता है। प्रोटेम स्पीकर को अस्थायी स्पीकर भी कहा जाता है। वह आम तौर पर सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य से चुना जाता है।
CM रेखा गुप्ता के लिए बोली आतिशी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, रेखा गुप्ता ने भाजपा के झूठे वादों को उजागर किया, गारंटी को जुमला साबित किया।