scriptममता कुलकर्णी ने नवरात्रि व्रत में लगाए 2 पैग? 40 मिनट तक वॉशरूम में बंद रहने की बताई सच्चाई | Mamta Kulkarni had 2 drinks during Navratri fast? She herself told the truth | Patrika News
प्रयागराज

ममता कुलकर्णी ने नवरात्रि व्रत में लगाए 2 पैग? 40 मिनट तक वॉशरूम में बंद रहने की बताई सच्चाई

Mamta Kulkarni Controversy: फिल्म अभिनेत्री से ममता कुलकर्णी महाकुंभ 2025 में महामंडलेश्वर श्री यमाई ममता नंद गिरी बन गई हैं। महामंडलेश्वर बनने के बाद उठा रहे लोगों को ममता कुलकर्णी ने खुलकर जवाब दिया है।

प्रयागराजFeb 03, 2025 / 12:13 pm

Aman Pandey

mamta kulkarni on baba ramdev,mamta kulkarni on dhirendra shastri,mamta kulkarni on mahamandaleshwar,mamta kulkarni targets pandit dhirendra shastri,baba bageshwar dham,mamta kulkarni on kinnar akhada,बाबा रामदेव पर ममता कुलकर्णी,धीरेंद्र शास्त्री पर ममता कुलकर्णी,महामंडलेश्वर पर ममता कुलकर्णी,ममता कुलकर्णी पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना,बाबा बागेश्वर धाम,किन्नर अखाड़े पर ममता कुलकर्णी,mamta kulkarni on shah rukh khan,mamta kulkarni on salman khan,शाहरुख खान पर ममता कुलकर्णी,सलमान खान पर ममता कुलकर्णी,kumbh 2025,mahakumbh 2025,Maha Kumbh 2025,mamta kulkarni,PRAYAGRAJ, Kinnar Akhara, Laxmi narayan Tripathi, Basant Panchami, UP News, Maha Kumbh 2025 Amrit snan, basant panchami snan, Maha Kumbh 2025 news, Maha Kumbh 2025 latest news, Maha Kumbh 2025 update, Maha Kumbh 2025 date, Maha Kumbh 2025 place, Maha Kumbh 2025 security,महाकुंभ 2025, महाकुंभ 2025 न्यूज़, महाकुंभ 2025 की हिंदी में खबरें, महाकुंभ 2025, ममता कुलकर्णी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, यूपी न्यूज़, प्रयागराज, बसंत पंचमी स्नान
Mamta Kulkarni Controversy: फिल्म अभिनेत्री से संन्यासिन बनीं ममता कुलकर्णी ने कई विषयों पर खुलकर बात की है। नवरात्रि के व्रत के दौरान स्कॉच पीने को लेकर पूछे गए सवालों का उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

‘पूजा करने के बाद ही शूटिंग पर जाती थी’

आप की अदालत में ममता कुलकर्णी ने कहा, “बॉलीवुड में जो मेरी जो लाइफ थी, मैं किधर भी जाती थी शूटिंग में मेरे तीन सूटकेस भरे होते थे। एक कपड़ों का एक मंदिर का और एक…। मंदिर का सूटकेस मैं हमेशा अपने साथ लेकर चलती थी। कोई भी रूम जो मुझे दिया जाता था, तो उसमें में एक टेबल देवी-देवताओं के लिए रखती थी। पूजा करने के बाद ही मैं शूटिंग पर जाती थी।”

‘ममता बहुत सीरियस हो गई हो’

ममता ने आगे कहा, “नवरात्रि 9 दिन का संकल्प होता है। मैंने अनुष्ठान रखा था कि सिर्फ जल पर नव दिन नवरात्रि करूंगी और दिन में 3 बार यज्ञ करूंगी। सुबह, दोपहर और रात। 9 दिन तक मैंने चंदन की 36 किलो लकड़ी के साथ यज्ञ किया। उसी वक्त आंख बंद करके मैं तीन-चार घंटे तक ध्यान में रहती थी। 12 का समय मेरा हवन-यज्ञ का होता था। 9वें दिन मैंने पूर्णाहूति की। उस समय मेरे डिजाइनर ने कहा कि ममता क्या कर रही हो? तुम बहुत सीरियस हो गई हो। तो हम लोग ताज में गए। उस समय मैं स्कॉच लेती थी और मैंने दो पैग मार लिए।”

वॉशरूम में बिताए 40 मिनट

ममता कुलकर्णी ने बताया, “इसके बाद मैंने मेरे डिजाइनर को कहा कि थोड़ी वेट करो मैं वॉशरूम जा रही हूं, लेकिन 9 दिन की तपस्या ऐसी थी कि वो शराब एकदम जलन देने लगा। वॉशरूम में मैं आंख बंद करके 40 मिनट तक बैठी थी। बाहर भीड़ लग गई और लोग पूछ रहे थे कि सब ठीक है?”
यह भी पढ़ें

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर विवाद पर दिया बयान, बोलीं-मैंने 23 साल…

वोमेटिंग पर उन्होंने कहा, “मैं दो पैग से ज्यादा नहीं लेती थी और फास्टिंग में एक अग्नि प्रज्वलित होती है और उसमें उल्टी नहीं होती है।” ममता कुलकर्णी ने कहा कि ये 1996-97 में हुआ था, उसी समय मेरे गुरु ने देखा था और उन्होंने मेरे लिए तपस्या का स्थान दिया, जहां मैंने 12 साल तक ब्रह्मचर्य व्रत किया।

Hindi News / Prayagraj / ममता कुलकर्णी ने नवरात्रि व्रत में लगाए 2 पैग? 40 मिनट तक वॉशरूम में बंद रहने की बताई सच्चाई

ट्रेंडिंग वीडियो