scriptUP Rain: हिमालय पर सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, यूपी में बारिश के साथ बदलेगा मौसम | UP Rain: New western disturbance becoming active over Himalayas, weather will change with rain in UP | Patrika News
प्रयागराज

UP Rain: हिमालय पर सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, यूपी में बारिश के साथ बदलेगा मौसम

UP rain forecast: हिमालय के ऊपर एक नया तूफान (पश्चिमी विक्षोभ ) सक्रिय होने वाला है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। जिससे लोगों को तेज हवा के साथ बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है।

प्रयागराजFeb 15, 2025 / 10:36 am

Krishna Rai

UP Rain Alert: साल 2025 में उत्तर प्रदेश का मौसम लोगों की समझ से परे है। इस साल ठंड का सीजन भी कम रहा। इसके आलावा जल्द ही लोगों को गर्मी भी सताने लगी। दिन में तेज धूप और गर्मी के आलावा रात में ठंडी का मौसम परेशानी का सबब बना हुआ है। तबसे मौसम में एक और नया बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय पर नया तूफान (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। जिसका असर यूपी के मौसम पर भी पड़ेगा। अनुमान है कि इस पश्चिमी विकशॉप की सक्रियता के बाद 20 फरवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
हिमालय पर सक्रिय में तूफान के कारण यूपी में होने वाली बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आएगी। जिसके बाद सुबह शाम की बढ़ी हुई सर्दी लोगों को और तंग कर सकती है।
फसलों को होगा नुकसान
मौसम वैज्ञानिकों द्वारा 20 फरवरी तक बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं किसानों का मानना है कि बारिश से फसलों को नुकसान होगा। इस सीजन की प्रमुख फसल गेहूं पहले ही प्रभावित है, ठंडी कम होने की वजह से फसल सही विकसित नहीं हो पाई है और अगर ऐसे में बारिश हुई तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Hindi News / Prayagraj / UP Rain: हिमालय पर सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, यूपी में बारिश के साथ बदलेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो