कांग्रेस ने शेयर की तस्वीर
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तस्वीर को शेयर करते हुए भाजपा पर निशाना साधा कि सरकार बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चल रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेता बाल विवाह को ही बढ़ावा दे रहे हैं। इधर, हेमराज दांगी नामक के युवक भाजपा जिलाध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर खुद बाल सगाई के कार्यक्रम में जाकर ऐसी कुप्रथा को बढ़ाने में सहायक बने हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी सफाई
इस मामले पर सफाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार समय से सगाई संबध करना जरूरी है। कई बार समाज में बड़ी उम्र में संबंध नहीं मिलते हैं। समय पर अच्छा रिश्ता मिल जाता है तो सगाई कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सगाई करना और शादी करना दोनों अलग-अलग है। सगाई होने का मतलब यह नहीं है कि शादी हो गई। शादी तो बालिक होने के बाद ही होगी। मेरी सगाई खुद तीसरी कक्षा में पढ़ता था तब हुई थी, लेकिन शादी 25 साल की आयु में जाकर हुई।