scriptSuccess Story : ‘विंध्य की माटी के दो लाल’ संभालेंगे आर्मी और नेवी की कमान | Two sons of Vindhya soil will take command of Army and Navy | Patrika News
रीवा

Success Story : ‘विंध्य की माटी के दो लाल’ संभालेंगे आर्मी और नेवी की कमान

MP News : विंध्य की माटी में जन्मे दो लाल भारत की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रीवा के उपेंद्र द्विवेदी आर्मी चीफ बने हैं। तो वहीं सतना के दिनेश त्रिपाठी नौसेना के चीफ बने हैं।

रीवाJun 13, 2024 / 01:56 pm

Himanshu Singh

success story
MP News : मध्यप्रदेश के विंध्य के नाम अब दो-दो उपलब्धियां जुड़ गई हैं। पहली रीवा जिले के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी डंडियन आर्मी का चीफ बनना और रीवा के सैनिक स्कूल से ही पढ़े दिनेश त्रिपाठी को नौसेना का प्रमुख बनना। इधर, उपेंद्र द्विवेदी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें इंडियन आर्मी का प्रमुख बनाया गया है। वह 30 जून को अपना पद ग्रहण करेंगे।

बता दें कि, विंध्य की माटी के लाल दिनेश त्रिपाठी सतना जिले के रहने वाले हैं। वह इंडियन नेवी में रियर एडमिरल के पद पर कार्यरत थे। उन्हें बीते दिनों ही नौसेना का प्रमुख बनाया गया है। उन्हें नौसेना प्रमुख बनाने पर पूरे विंध्य के लोगों ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया था। इसके बाद उनके दोस्त लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को उप सेना प्रमुख के पद पर प्रमोशन देकर उन्हें इंडियन आर्मी का प्रमुख बनाया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी और आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी दोनों सैनिक स्कूल में साथ पढ़े हैं।


कहां से हुई उपेंद्र द्विवेदी की पढ़ाई


उपेंद्र द्विवेदी की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई रायपुर के छत्तीसगढ़ से हुई है, लेकिन उनका 5वीं क्लास के बाद उनका एडमिशन मध्यप्रदेश के रीवा स्थित सैनिक स्कूल में हो गया। उन्होंने साल 1973 से 1981 तक 12वीं तक की पढ़ाई की है। इसी दौरान उनके क्लासमेट दिनेश कुमार त्रिपाठी भी रहे हैं। इसके बाद दिनेश त्रिपाठी का चयन नौसेना में हो गया और उपेंद्र द्विवेदी आर्मी चीफ बन गए।

दोनों हैं विंध्य के निवासी


आर्मी चीफ बनने जा रहे उपेंद्र द्विवेदी रीवा जिले के गढ़ उड़िया गांव के निवासी हैं। इधर नौसेना के प्रमुख दिनेश त्रिपाठी हैं जो सतना जिले के रहने वाले हैं।

Hindi News/ Rewa / Success Story : ‘विंध्य की माटी के दो लाल’ संभालेंगे आर्मी और नेवी की कमान

ट्रेंडिंग वीडियो