scriptजमीन से 80 फीट ऊपर पेड़ पर जंजीरों से बंधा बैठा है ये शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान | Unique Protest man sitting tied with chain on 80 feet above tree know reason | Patrika News
रीवा

जमीन से 80 फीट ऊपर पेड़ पर जंजीरों से बंधा बैठा है ये शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Unique Protest : समाजसेवी विश्वनाथ पटेल उर्फ ‘चोटीवाला’ ने ग्रामीणों की समस्याओं का हल कराने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका निकाला है। वो पेड़ की 80 फीट ऊंचाई पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

रीवाJun 23, 2024 / 02:46 pm

Faiz

Unique Protest
Unique Protest : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अंतरर्गत आने वाली गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के तमरा देश गांव में रहने वाले एक समाजसेवी ने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका निकाला है। ये शख्स पेड़ की 80 फीट ऊंचाई पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। इस समाज सेवी का नाम विश्वनाथ पटेल उर्फ ‘चोटीवाला’ है, जो अपने साथियों के साथ बीते 3 दिन से पेड़ पर धरना देकर बैठा है।
विश्वनाथ पटेल का कहना है कि उनकी समस्याओं पर जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी जब प्रशासन की तरफ से उनकी कोई सुध नहीं ली गई तो मजबूरन उन्हें कदम उठाना पड़ा। चोटीवाला ने कहा है कि अब जबतक उनकी मांग पूरी नहीं होची तबतक वो इसी तरह जंजीरों से बंधकर पेड़ पर बैठे रहेंगे और जल्द ही वो अन्न और जल भी त्याग देंगे। फिर भले ही ऐसा करने पर उनके प्राण ही क्यों न चले जाएं।
यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान शुरु, क्या आपके बच्चे ने ली दो बूंद जिंदगी की ? नहीं तो यहां जाकर जरूर पिलाएं

विश्वनाथ पटेल के गंभीर आरोप

Unique Protest
‘चोटीवाला’ के नाम से मशहूर समाजसेवी विश्वनाथ पटेल ने विद्युत विभाग की लापरवाही और ग्रामीणों के साथ राजस्व प्रकरणों में पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि एसडीएम वैशाली जैन की विभागीय जांच करते हुए उनके फोन कॉल डिटेल की जांच कराई जाए। वहीं, विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर पैसे लेकर केबल, बिजली खंभे और ट्रांसफार्मर लगाने के आरोप लगाए हैं।

30 घंटे से कर रहे हैं प्रदर्शन

पिछले 3 दिनों के धरना प्रदर्शन की प्रशासन ने अनदेखी की, जिसके बाद वो लगातार 30 घंटे से पेड़ पर चढ़कर धरना प्रदर्शन कर रहें हैं। उन्होंने खुद को पेड़ पर जंजीरों से बांध रखा है। उनका कहना है कि अगर उनके साथ कुछ अनहोनी होती है तो उसका जवाबदार जिला प्रशासन होगा। इससे पहले भी ‘चोटीवाला’ इस तरह के अनोखे प्रदर्शन कर चुके हैं, जैसे मोबाइल टावर पर चढ़ना और गहरे कुएं के अंदर बैठकर प्रदर्शन करना शामिल है।

Hindi News/ Rewa / जमीन से 80 फीट ऊपर पेड़ पर जंजीरों से बंधा बैठा है ये शख्स, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

ट्रेंडिंग वीडियो