scriptशिकायतों के निराकरण में 98.98 अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड के साथ नगर निगम लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम | The Municipal Corporation has secured first position in the state for the second time in a row with A-grade by securing 98.98 marks in resolving complaints | Patrika News
सागर

शिकायतों के निराकरण में 98.98 अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड के साथ नगर निगम लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम

– निगमायुक्त खत्री बोले- लगातार कर रहे मॉनीटरिंग सागर. नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत-प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश की 16 नगर निगमों में 98.98 अंक दिए हैं। नगर निगम सागर ने ए- ग्रेड के साथ ही मध्यप्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रथम […]

सागरFeb 22, 2025 / 06:01 pm

अभिलाष तिवारी

– निगमायुक्त खत्री बोले- लगातार कर रहे मॉनीटरिंग

सागर. नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत-प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश की 16 नगर निगमों में 98.98 अंक दिए हैं। नगर निगम सागर ने ए- ग्रेड के साथ ही मध्यप्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभाग द्वारा प्रति माह 16 नगर निगमों की शिकायत निवारण प्रक्रिया का आंकलन किया जाता है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और संबंधित विभागों को समयसीमा में शिकायतों का संतोषजनक समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त सह सचिव भरत यादव ने निगमायुक्त खत्री को प्रशंसा पत्र भेजकर किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की है।

Hindi News / Sagar / शिकायतों के निराकरण में 98.98 अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड के साथ नगर निगम लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम

ट्रेंडिंग वीडियो