scriptएमपी में शाही शादी..चार्टर्ड प्लेन से आई बारात, चांदी के सिंहासन पर दूल्हा… | Royal Wedding of Maharaja Kamal chandra with Nagaud Rajkumari Bhubhneshwari in Rajmahal | Patrika News
सतना

एमपी में शाही शादी..चार्टर्ड प्लेन से आई बारात, चांदी के सिंहासन पर दूल्हा…

Royal Wedding: छत्तीसगढ़ के बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव की शादी 20 फरवरी को एमपी के किला नागौद के राजघराने की राजकुमारी के साथ हुई…।

सतनाFeb 22, 2025 / 05:51 pm

Shailendra Sharma

royal wedding
Royal Wedding: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक शाही शादी की चर्चाएं हैं ये शाही शादी है बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव की जिनकी शादी मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद राजघराने की राजकुमारी भुवनेश्वरी कुमारी के साथ हुई है। 20 फरवरी को हुई इस शाही शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। चांदी के सिंहासन पर बैठकर जब बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव महारानी से ब्याह करने पहुंचे तो उनकी झलक देखने मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा।
देखें वीडियो-

चार्टर्ड विमान से आई बारात


बस्तर के महाराजा कमल चंद्र भंजदेव जगलपुर से तीन चार्टर्ड प्लेन से जरिए बारात लेकर आए। नागौद की सड़कों पर जब महाराजा हाथी पर चांदी के सिंहासन पर बैठकर राजकुमारी को दुल्हन बनाने बारात लेकर निकले तो पूरा शहर उन्हें देखने उमड़ पड़ा। बताया गया है कि तीन चार्टड प्लेन से करीब 200 वीआईपी बाराती नागौद आए थे जिनका नागौद में शाही अंदाज में स्वागत सत्कार किया गया।

यह भी पढ़ें

फिल्म ‘छावा’ में बुरहानपुर के संकेत ने निभाया अहम किरदार..


bastar maharaj


शाही अंदाज में हुई शादी

मध्यप्रदेश के किला नागौद में गुरुवार को शाही अंदाज में महाराजा कमलचंद्र भंजदेव की शादी राजकुमारी भुवनेश्वरी कुमारी के साथ संपन्न हुई। बारातियों का नागौद राजपरिवार ने शाही स्वागत किया। सभी को नागौद के खास व्यंजन परोसे गए।

यह भी पढ़ें

एक बूंद खून से पता चलेगा कैंसर है या नहीं…

swagat


महारानी लेकर लौटे महाराज का स्वागत

नागौद में शाही शादी की रस्में संपन्न होने के बाद शुक्रवार दोपहर को बस्तर महाराज की बारात वापस विशेष विमान से जगदलपुर पहुंची। महाराज कमल चंद्र भंजदेव अपनी दुल्हन और बस्तर की महारानी को चार्टड प्लेन से लेकर आए। जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भी महाराज महारानी को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद देर शाम बग्गी पर महाराज और महारानी बग्गी पर सवार होकर शहर में निकले तो पूरा शहर उनकी एक झलक पाने को आतुर नजर आया।

Hindi News / Satna / एमपी में शाही शादी..चार्टर्ड प्लेन से आई बारात, चांदी के सिंहासन पर दूल्हा…

ट्रेंडिंग वीडियो