scriptबीवियों को कंट्रोल करने इन पतियों ने किया ऐसा काम की सब हैरान, अब हुआ ये.. | mp news to control wives two men cut off claws and pulled out teeth of dead tigress | Patrika News
सिवनी

बीवियों को कंट्रोल करने इन पतियों ने किया ऐसा काम की सब हैरान, अब हुआ ये..

mp news: पत्नियों को कंट्रोल में रखने के लिए मरी हुई बाघिन के पंजे काटने और दांत निकालने की बात आरोपियों ने कबूली…।

सिवनीMay 04, 2025 / 09:23 pm

Shailendra Sharma

seoni news
mp news: मध्यप्रदेश के सिवनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी बीवियों को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ पतियों ने ऐसा काम कर डाला कि वो अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। दरअसल इन लोगों ने एक तांत्रिक के कहने पर मरी हुई बाघिन के पंजे काट लिए थे और दांत उखाड़ने के बाद खाल काट ली थी। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए ये कहानी बताई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

मरी हुई मिली थी बाघिन

सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व एरिया में 26 अप्रैल 2025 को एक बाघिन का शव मिला था। जांच में पता चला कि बाघिन की मौत तो स्वाभाविक है लेकिन उसके पंजे काटे दिए गए थे। नुकीले दांत निकाले गए थे और खाल भी उतारी गई थी। इसके कारण वन विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से पता चला कि इस कार में पांच लोग शामिल हैं जिनके नाम राज कुमार, झाम सिंह, छबि लाल, रत्नेश पार्टे और मनीष उइके हैं इस आधार पर सभी को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें

बीजेपी नेता के बेटे ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…

seovi hindi news


बीवी को कंट्रोल करने पतियों ने काटे पंजे, निकाले दांत

आरोपियों को पकड़कर जब उनसे पूछताछ की गई तो राज और झाम नाम के दो आरोपियों ने जो कहानी बताई है उसे सुनकर वन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नियों को कंट्रोल करने के लिए ये किया था। आरोपियों के मुताबिक उनसे एक तांत्रिक ने कहा था कि बाघ के पंजों और दांतों से तंत्र करने पर ऐसी शक्ति मिलती है जिससे पत्नी को वश में किया जा सकता है। जब वो दांत और पंजे लेकर आए तो तांत्रिक ने बाघ की खाल और मांगी जिसे लेने वो फिर से जंगल में गए थे और इसी दौरान उन्हें किसी ने देख लिया और वो पकड़े गए।

Hindi News / Seoni / बीवियों को कंट्रोल करने इन पतियों ने किया ऐसा काम की सब हैरान, अब हुआ ये..

ट्रेंडिंग वीडियो