scriptUP Rain: यूपी के मौसम में होगा उलट फेर, बारिश का अलर्ट जारी | UP Rain: There will be changes in the weather of UP, rain alert issued | Patrika News
वाराणसी

UP Rain: यूपी के मौसम में होगा उलट फेर, बारिश का अलर्ट जारी

UP Weather Alert: यूपी के मौसम में परिवर्तन की आहट मिल रही है। लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जो बुधवार की अपेक्षा भी 1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। इसके आलावा प्रदेश के कुछ हिस्सों में जल्द ही बारिश की संभावना जताई जा रही है।

वाराणसीFeb 14, 2025 / 08:37 am

Krishna Rai

UP Rain Alert: यूपी के मौसम में लगातार उलटफेर का दौर जारी है। इसी दौरान मौसम विभाग की ओर से फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार यूपी में 19 फरवरी से फिर काले बादल छा सकते हैं। हालांकि शुक्रवार को यूपी के दोनों संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि बृहस्पतिवार से ही तेज हवा लोगों को हैरान कर रही है। कई जिलों में तापमान गिरा भी है।
IMD के मुताबिक 14 फरवरी शुक्रवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, 15 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 16, 17 और 18 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। 19 फरवरी को यूपी के पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान में होगी गिरावट

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला अभी बना रहेगा। अगले 48 घंटों में अधिकतम और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। उसके बाद धीरे धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ भी सकता है। इस बीच 19 फरवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

Hindi News / Varanasi / UP Rain: यूपी के मौसम में होगा उलट फेर, बारिश का अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो