अधिकारियों ने नहीं दिया कोई बयान
जानकारी के अनुसार, रोजिक शनिवार शाम करीब 5 बजे मोंटेनेग्रो शहर से दुबई एयरपोर्ट पहुंचे थे और तभी अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि अधिकारियों के तरफ से इस मामले में अभी कोई बयान जारी नहीं हुआ है। साथ ही रोजिक के खिलाफ किसी शिकायत को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
टीम ने कही यह बात
टीम ने बताया है कि, आज रोजिक दुबई में आयोजित एक अवार्ड कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, मीडियो में रोजिक की गिरफ्तारी की खबरें फैलाई गई जो पूरी तरह से झूठ थी, इनसे रोजिक की छवि खराब की गई है और हम इनके खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद ही वह इसके बारे में बात करेंगे ताकि रोजिक के फैंस को इस मामले के बारे में विस्तार से पता चल सके। हमारे पास इस मुद्दे पर बात करने के लिए काफी कुछ है।
कौन है अब्दू रोजिक
रोजिक एक ताजिकिस्तान आर्टिस्ट है और उनकी उम्र 21 साल है। लेकिन एक बचपन की बीमारी के चलते उनकी लंबाई काफी छोटी है। वह बचपन से ही अपने घर की जिम्मेदारी संभाल रहे है। उन्होंने अपने परिवार का पेट पालने के लिए सड़को पर गाने गाए है और काफी संघर्ष किए है। उनका बुर्गिर बोलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद से उन्हें लोकप्रियता मिलने लगी। रोजिक ने अपनी मेहनत और हिम्मत से अपना करियर बनाया और आज उनके पास दुबई में करोड़ो की संपत्ति है। वह दुनिया के कई बड़े सितारों से मिल चूके है और बॉलिवुड के भाईजान सलमान खान के साथ भी उनके गहरे संबंध बताए जाते है। वह 2022 में सलमान के शो बिगबॉस के 16वें सीजन में नजर आए थे, जिसके बाद से भारतीय दर्शकों में उनकी पहचान काफी बढ़ गई।