सेल्फी ली तो इस पर गुस्से का इजहार किया
आखिरी समय लोगों ने ताबूत के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी ली तो इस पर गुस्से का इजहार किया गया। वेटिकन के बाहर इस मौके पर ली गई कुछ फोटो ऑनलाइन भी शेयर की गई हैं। ये फोटो शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों में गुस्सा देखा गया हैअंतिम संस्कार कार्यक्रम: एक नजर
कब– वेटिकन समय के अनुसार सुबह 10 बजे। (भारत में दोपहर 1:30 बजे) शुरू हो कर 11:45 बजे (भारत में 3:15 बजे) खत्म होगा। कहां- बेसिलिका डी सांता मारिया मैगीगोर।पोप की अहमियत
पोप केवल वेटिकन सिटी के प्रमुख नहीं होते, बल्कि वे दुनियाभर के कैथोलिक ईसाइयों के आध्यात्मिक नेता भी होते हैं। पोप का प्रभाव धर्म, राजनीति, और वैश्विक सामाजिक मुद्दों पर भी गहरा होता है। पोप फ्रांसिस ने अपने कार्यकाल के दौरान शांति, समानता और करुणा का संदेश फैलाया, और आधुनिक युग में चर्च की भूमिका को नया स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।वेटिकन सिटी कहां है
वेटिकन सिटी एक स्वतंत्र देश (sovereign state) है जो इटली के रोम शहर के भीतर स्थित है। यह दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल केवल लगभग 44 हेक्टेयर (0.44 वर्ग किमी) है।स्थित है: रोम, इटली के भीतर
विशेषता: पोप का आधिकारिक निवास और कैथोलिक चर्च का मुख्यालय। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर आग लगी, अफ़रा-तफ़री मची, सभी उड़ानें कैंसिल