शुरू हुआ वेलेंटाइन वीक
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान युवाओं, नवविवाहित जोड़ों और महिलाओं-पुरुषों में विशेष क्रेज रहता है। इसके लिए बाजार में टेडी बियर, की-चेन, कप, फोटो फ्रेम, कार्ड-गिफ्ट सज गए हैं। इन सबके बीच एआइ अपनी जगह बना चुका है। युवा और कपल्स हाथ से लिखे और मोबाइल-गूगल से जनरेटेड मैसेज तक सीमित नहीं हैं। वह एआई से अपनी भावनाओं के अनुरूप लेटर-मैसेज तैयार कर रहे हैं। इन्हें व्यक्तिगत और गहराई से भावुक बनाने के लिए कस्टमाइज भी कर रहे हैं। वेलेंटाइन वीक में एआइ पावर्ड लेटर्स ट्रेंड कर रहे हैं। इसके साथ ही जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि में भी युवा पीढ़ी इस तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।Good News : देश की राइजिंग सिटी में शामिल हुआ जयपुर, जमीन के भावों में बूम होने के आसार, जानें कैसे
क्रिएटिव व आकर्षक
कई लोग अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते हैं। एआइ उनके मनोभाव बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करता है। एआइ से लिखे गए पत्र ज्यादा क्रिएटिव और आकर्षक होते हैं। समय की बचत और बेहतर प्रस्तुति का माध्यम बन रहा है।बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, राजस्थान बिजली विभाग में इतने पदों पर निकली भर्ती
स्टाइल से बना रहे लेटर
1- राइमिंग लेटर (कविता के रूप में)।2- विंटेज स्टाइल लेटर (पुराने जमाने की भाषा में)।
3- फ्यूचिरिस्टक लेटर (भावी कल्पनाओं के साथ)।
4- फिल्मी स्टाइल लेटर (बॉलीवुड टम-थीम के साथ)।
5- शेक्सपिरियन लेटर (साधारण अंग्रेजी और शाही अंदाज में)।
6- हास्यपूर्ण लेटर(हास्य और गुदगुदाने वाली भाषा)।