ऑटो टिपर की लॉकबुक चेक की
अंबेडकर नगर के पास नया कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया गया है। यहां शहर से निकलने वाले कचरे को ऑटो टिपर के जरिए लाया जा रहा है। टीम ने देखा कि एक ऑटो टिपर कितनी देरी में कचरा लेकर पहुंचता है और ऑटो टिपर के खड़ा करने की व्यवस्था ट्रांसफर स्टेशन पर कैसी है? लॉकबुक भी चेक की गई। इसी ट्रांसफर स्टेशन से हर दिन कचरा अग्यारा प्लांट पर भेजा जाना है, उस प्रक्रिया को भी देखा गया। कचरा ले जाने की प्रक्रिया भी देखी। कई अन्य बिंदुओं की जांच भी की। काफी देर तक टीम ने यहां समय दिया।इसके अलावा मालन की गली, बुद्ध विहार में चल रहे स्कूलों का निरीक्षण किया। यहां की सफाई व शौचालयों का हाल देखा। मालवीय नगर में सफाई व्यवस्था चेक की गई। घरों, दुकानों में लोगों से सफाई का फीडबैक लिया गया है। कचरा पात्र भी देखे गए। टीम ने अब तक करीब एक हजार लोगों से सफाई को लेकर फीडबैक लिया है। साथ ही नगर निगम भी अब तक 800 लोगों से फीडबैक ले चुका है। निगम की यह प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: फाल्गुन के फाग खेल में रंगा खाटू वाले का दरबार, श्याम जागरण आयोजित