scriptCrime news: इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमि पर कर रहे थे कब्जा, प्राचार्य ने मना किया तो देने लगे गालियां, 8 लोगों पर जुर्म दर्ज | Crime news: Abuse to engineering college principal | Patrika News
अंबिकापुर

Crime news: इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमि पर कर रहे थे कब्जा, प्राचार्य ने मना किया तो देने लगे गालियां, 8 लोगों पर जुर्म दर्ज

Crime news: अतिक्रमणकारियों ने प्राचार्य के अलावा मौके पर मौजूद शिक्षकों के साथ भी की गाली-गलौज, दी जान से मारने की धमकी, प्राचार्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट

अंबिकापुरFeb 23, 2025 / 09:25 pm

rampravesh vishwakarma

Crime news: इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमि पर कर रहे थे कब्जा, प्राचार्य ने मना किया तो देने लगे गालियां, 8 लोगों पर जुर्म दर्ज

Encroachment on Engineering college land

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमि पर स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था। कॉलेज के प्राचार्य व अन्य शिक्षकों द्वारा अतिक्रमण करने से मना करने पर लोग गाली-गलौज व जाने से मारने की धमकी (Crime news) देने लगे। इस पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन खरे ने ८ लोगों के खिलाफ गांधीनगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

संबंधित खबरें

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज डिगमा में संचालित है। इसके लिए शासन द्वारा 41.603 एकड़ भूमि आबंटित की गई है। 15 व 19 फरवरी को स्थानीय लोगों द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए आबंटित भूमि पर कब्जा किया जा रहा था।
यह देखकर कॉलेज के प्राचार्य व अन्य शिक्षक अतिक्रमण (Crime news) करने से रोकने लगे। इस दौरान अतिक्रमण कर रहे लोग प्राचार्य व शिक्षकों के साथ गाली गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी देने लगे।
यह भी पढ़ें

Air service canceled: अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा सप्ताहभर से रद्द, तकनीकी खराबी बताई जा रही है वजह

Crime news: इन 8 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

मामले (Crime news) में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन खरे ने रिंकू मंडल, दिवाकर पटेल, सुजीत मंडल, सुख मंडल, सुख मंडल की पत्नी, सुख विश्वास, देवाशीष मंडल, रंजन घरामी, राजा घरामी व सनातन घरामी के खिलाफ गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 296 व 351 (3) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Hindi News / Ambikapur / Crime news: इंजीनियरिंग कॉलेज की भूमि पर कर रहे थे कब्जा, प्राचार्य ने मना किया तो देने लगे गालियां, 8 लोगों पर जुर्म दर्ज

ट्रेंडिंग वीडियो