अवधेश प्रसाद सिंह ने क्या कहा ?
अयोध्या के लोकसभा सांसद और मिल्कीपुर के प्रत्याशी अजित प्रसाद के पिता अवधेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दिल्ली में हम नहीं हैं। मिल्कीपुर की बात बताओ। ऐ एग्जिट पोल के लोगों आप एग्जिट पोल के लिए काहे चुप हो। आप भी डर गए हो क्या ? जिन्होंने यहां का एग्जिट पोल दिया है क्या उनपर यहां के सरकार, चुनाव आयोग या अधिकारीयों का दबाव है ? यहां भारतीय जनता पार्टी हार रही है। समाजवादी पार्टी जीत रही है। क्या कह रहा है एग्जिट पोल ?
65.35% वोटिंग ने यह साफ कर दिया कि जनता इस उप चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। ये रिकॉर्ड मतदान इसकी गवाही भी देता है। माना जा रहा है कि इस बार हुई बंपर वोटिंग भाजपा के पक्ष में है। ये बात निकलकर आ रही कि भाजपा यहां से बढ़त बना रही है। यहां के वोटर्स का उत्साह देखकर भी यह बात साफ हो गई है।