scriptAzamgarh News: एक लाख के इनामी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, देखती रह गई पुलिस | Patrika News
आजमगढ़

Azamgarh News: एक लाख के इनामी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, देखती रह गई पुलिस

जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हत्या के गवाह रामदुलार यादव की गोली मारकर हत्या करने के बाद घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

आजमगढ़Feb 13, 2025 / 03:24 pm

Abhishek Singh

azamgarh news

azamgarh news

आजमगढ़ में एक लाख के इनामी ने न्यायालय में आत्मसर्पण कर दिया। इनामिया ने न्यायालय में आत्मसमर्पण उस समय किया जब जिले की पुलिस संत रविदास जी की जयंती मानने की तैयारियों में व्यस्त थी।
इनामिया के आत्मसमर्पण की किसी को कानों कान खबर भी नहीं हुई। उसकी गिरफ्तारी की पुलिस और एसटीएफ काफी दिनों से प्रयास कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हत्या के गवाह रामदुलार यादव की गोली मारकर हत्या करने के बाद घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
इन आरोपियों में अनिल यादव, विलास यादव, कमलेश यादव और नितेश यादव प्रमुख थे। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इन आरोपियों पर 18 जुलाई 2023 को 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जिसे बाद में DIG ने बढ़ाकर 50 हजार कर दिया था। हाल ही में कमलेश यादव पर वाराणसी एडीजी ने इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया था। आजमगढ़ जनपद की पुलिस और एसटीएफ लगातार फरार आरोपी कमलेश यादव को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही थी। इस बीच एक लाख के इनामी कमलेश यादव ने पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए आजमगढ़ न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
मेहनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हत्या के गवाह रामदुलार यादव की गोली मारकर हत्या करने के बाद घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
इन आरोपियों में अनिल यादव, विलास यादव, कमलेश यादव और नितेश यादव प्रमुख थे। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने इन आरोपियों पर 18 जुलाई 2023 को 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जिसे बाद में DIG ने बढ़ाकर 50 हजार कर दिया था। हाल ही में कमलेश यादव पर वाराणसी एडीजी ने इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया था। आजमगढ़ जनपद की पुलिस और एसटीएफ लगातार फरार आरोपी कमलेश यादव को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही थी। इस बीच एक लाख के इनामी कमलेश यादव ने पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए आजमगढ़ न्यायालय में सरेंडर कर दिया

Hindi News / Azamgarh / Azamgarh News: एक लाख के इनामी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, देखती रह गई पुलिस

ट्रेंडिंग वीडियो