बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर दीपक दुबे व संजय कुमार दुबे के साथ सोनू गोड़, लक्ष्मण गोड़, सुरेश गोड़, मंटू गोड़, पन्नालाल गोड़, शिवजी गोड़, सूरज गोड़ सहित 12 लोगों ने उस समय मारपीट किया, जब वह अपने घर से रास्ता पकड़ कर कहीं जा रहे थे। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है, जिससे खार खाये हमलावर रास्ते में घेर कर दीपक कुमार दुबे (30) पुत्र विजय दुबे व संजय दुबे (25) को लाठी, डंडे, हॉकी, फरसा से मारकर घायल कर दिया।
वहीं बीच बचाव करने गई उनके बहन के साथ भी हमलावरों ने बदसलूकी किया। प्रभारी निरीक्षक बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि सोनू गोड़, लक्ष्मण गोड़, सुरेश गोड़ व मंटू गोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। शेष तीन नामजद व पांच अज्ञात के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दीपक दुबे की तहरीर पर धारा 109,118(1), 115 (2), 352, 351 (3) 33 (3)व 74 बीएनएस का मामला दर्ज किया गया है।