शोभायात्रा में घोडिय़ा व बैंड अपनी धून पर चल रहे थे। शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या, डॉ.वी. एन.माहेश्वरी, समिति के मंत्री मुरली मनोहर माथुर व सहमंत्री मनीष शर्मा, मनमोहन अजमेरा,पुरुषोत्तम नुवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। शोभायात्रा में मानधाता,हाड़ी रानी,कर्माबाई, अहिल्या बाई होल्कर,गौतम ऋषि, झूलेलाल,राजा विक्रमादित्य व भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों व व्यापारियों सहित बद्रीनाथ से आए पंडितों सूर्यकांत,विनोद व जयपाल की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष रमेश गहलोत ने आभार जताया। प्रवक्ता सुनील जैथलिया ने बताया कि कार्यक्रम की श्रृखंला में रविवार को यहां नवल सागर तालाब में शाम 6 बजे दीपदान होगा।
आज निकलेगी कलश शोभायात्रा
हिण्डोली. भारतीय नववर्ष पर रविवार को कस्बे में निकलने वाली शोभायात्रा यात्राओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां पर दोपहर 3 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि कलश शोभायात्रा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी धाम स्थित सीनियर सेकंडरी स्कूल के गणेश मंदिर परिसर से बैंड बाजे के साथ शुरू होगी।
नैनवां. नव वर्ष आयोजन समिति के तत्वाधान में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के संयोजक अरङ्क्षवद अटल सोनी ने बताया कि शोभायात्रा गोपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होगी जो बस स्टैंड, गढपोल दरवाजा, मुख्य बाजार होते हुए गढ़चौक पहुंचेगी।
केशवरायपाटन.नवरात्र व नव संवत्सर के अवसर पर धार्मिक नगरी में कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे। मंदिरों में नवरात्र के अवसर पर रामायण पाठ शुरू किया जाएगा। नव वर्ष आयोजन समिति के तत्वाधान में मात्रा रोड स्थित एक विद्यालय पर प्रात: साढ़े सात बजे शास्त्र एवं गुरु पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। शाम 4 बजे मात्र बालाजी मंदिर से वाहन रैली निकाली जाएगी। यह वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चंबल नदी पहुंचे। चंबल नदी में वाहन रैली के समापन के बाद चर्मण्यवती की महाआरती का कार्यक्रम रखा गया। नव वर्ष पर शहर को केसरिया रंग की झंडियों से सजाया गया है।