scriptSA-Women vs SL-W: क्लो ट्रायोन की हैट्रिक के दम पर दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका पर बड़ी जीत | SA-W vs SL-W Chloe Tryon takes hat-trick as South Africa’s beat Sri Lanka by 76 runs | Patrika News
क्रिकेट

SA-Women vs SL-W: क्लो ट्रायोन की हैट्रिक के दम पर दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका पर बड़ी जीत

SA-W vs SL-W: एनेरी डर्कसेन के शानदार शतक ( 104 रन) से दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए, जवाब में चमारी अथापथु के अर्द्धशतक (52 रन) के बावजूद श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम 42.5 ओवर में 239 रन ही बना सकी।

भारतMay 09, 2025 / 07:11 pm

satyabrat tripathi

Women’s ODI Tri-Series, SA-W vs SL-W: ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन की हैट्रिक विकेट से शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए महिला वनडे ट्राई सीरीज के छठे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 76 रन से हराया। सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की यह पहली जीत है। हालाकि मेजबान श्रीलंका के खिलाफ इस मैच जीत से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। अब भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम खिताब के लिए 11 मई को फाइनल में आमने-सामने होगी।
श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एनेरी डर्कसेन के शानदार शतक ( 104 रन) से दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए, जवाब में चमारी अथापथु के अर्द्धशतक (52 रन) के बावजूद श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम 42.5 ओवर में 239 रन ही बना सकी। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान टीम पर 76 रन से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें

IPL 2025 को फिर से शुरू करने को लेकर जियोहॉटस्टार का बड़ा बयान, BCCI के फैसले का किया समर्थन

दक्षिण अफ्रीका की क्लो ट्रायोन की हैट्रिक

ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 42वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक विकेट चटकाए। उन्होंने इस ओवर में लगातार तीन गेंदों पर श्रीलंका की देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी और मलकी मदारा को आउट किया। उन्होंने 8 ओवर में 1 मैडन 4.25 की औसत से कुल 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा 31 वर्षीय ट्रायोन ने 51 गेंदों में 74 रन बनाकर बल्ले से भी योगदान दिया।

श्रीलंका की देवमी विहंगा ने चटकाए 5 विकेट

श्रीलंका की ओर से स्पिनर देवमी विहंगा सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर उभरी। उन्होंने 9 ओवर में 4.77 की इकॉनमी से कुल 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा श्रीलंका की ओर से चमारी अथापथु ने 2 और मनुडी नानायक्कारा ने 1 विकेट चटकाए।

Hindi News / Sports / Cricket News / SA-Women vs SL-W: क्लो ट्रायोन की हैट्रिक के दम पर दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका पर बड़ी जीत

ट्रेंडिंग वीडियो