SDM , CO करेंगे रोहिंग्याओ द्वारा कब्जे के आरोपों की जांच
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को एसडीएम सदर व सीओ चौरी चौरा गांव में जाकर जांच करेंगे कि वहां रहने वाले लोग कौन हैं। उनके पास वैध दस्तावेज है या नहीं। अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार गढ़वा चौक के पास स्थित 29 डिस्मिल की करोड़ों की भूमि पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ लोगों ने शनिवार को चहारदीवारी का निर्माण शुरू किया, तो पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने विरोध जताया। इस पर मारपीट हो गई।
50 अज्ञात रोहिंग्याओ पर मुकदमा दर्ज
रोहिंग्या शरणार्थियों पर कब्जे का आरोप लगने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। भाजपा नेत्री अनुपमा आर्या ने रविवार को मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के साथ ही स्थानीय नेताओं पर अवैध कब्जा करने वालों को सहयोग देने का आरोप लगाया। पिपराइच थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मजीद, शहनवाज, रमजान, सोएब, पून्नू आदि व 50 अज्ञात रोहिंग्या के विरुद्ध भूमि कब्जा, जानलेवा हमला करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया।