scriptWeekly love horoscope libra To Pisces: इन 5 राशि वालों को अपने प्रेमी से मिल सकता है शानदार तोहफा, मनचाही इच्छा हो सकती है पूरी | Weekly love horoscope libra To Pisces People Libra Scorpio Sagittarius Capricorn Pisces 5 zodiac signs wonderful gift lover their wish fulfilled saptahik love rashifal tula dhanu makar Astrology News | Patrika News
राशिफल

Weekly love horoscope libra To Pisces: इन 5 राशि वालों को अपने प्रेमी से मिल सकता है शानदार तोहफा, मनचाही इच्छा हो सकती है पूरी

Weekly love horoscope libra To Pisces: अगर आपकी राशि तुला से मीन के बीच में है तो यहां जानिए यह सप्ताह 17 से 23 फरवरी तक आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है?

भारतFeb 17, 2025 / 10:32 am

Sachin Kumar

Weekly love horoscope libra To Pisces

तुल से मीन तक का साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly love horoscope libra To Pisces: 5 राशियों के लिए 17 से 23 फरवरी तक यह सप्ताह साप्ताहिक लव राशिफल के अनुसार बहुत बेहतरीन रहने वाला है। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप भी अपनी लव लाईफ के बारे में जनना चाहते हैं। तो यहां दीप्ति शर्मा से जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए प्रेम लिए कैसा रहने वाला है? (साप्ताहिक लव राशिफल 17 से 23 फरवरी 2025)

संबंधित खबरें

Weekly libra love horoscope: साप्ताहिक तुला लव राशिफल

Weekly libra love horoscope 17 To 23 February 2025: तुला राशि वालों के लिए आने वाला हफ्ता प्रेम और संबंधों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम संबंधों की प्रगाढ़ता के प्रति एक-एक कदम आगे बढ़ रहे हैं। कुल मिलाकर दोनों का रिलेशनशिप बहुत शानदार रहने वाला है। दोनों के बीच विचारों में थोड़ा मतभेद देखने को मिल सकता है। इसलिए आपको सलाह है कि आप खुले मन से अपने पार्टनर के विचारों और उनकी चीजों को समझने का प्रयास करें।

Saptahik Vrishchik Love Rashifal: साप्ताहिक वृश्चिक लव राशिफल

17 To 23 February 2025 Saptahik Vrishchik Love Rashifal: वृश्चिक राशि वालों से कहा जा रहा है कि आने वाला सप्ताह प्रेम और संबंधों में बहुत ही ज्यादा मैच्योरिटी के साथ आपका गुजरेगा। बहुत समझदारी से आप अपनी चीजों को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान आप अपने पार्टनर को भी बहुत बेहतरीन ढंग से संभालेंगे। अगर आपके पार्टनर का किसी बात को लकर मन बदल रहा है या कुछ अनबन हो रही है तो ऐसे में आप अच्छे तरीके से उन्हें संभालेंगे। आप जितनी समझदारी से अपने प्रेमी के साथ व्यवहार करेंगे और किसी तरह की कोई एक्सपेक्टेशन नहीं रखेंगे तो आप बहुत अच्छा ग्रो करेंगे।

Sagittarius Weekly Love Horoscope: धनु का साप्ताहिक लव राशिफल

Sagittarius Weekly Love Rashifal 17 To 23 February 2025: धनु राशि वालों के लिए आने वाला हफ्ता प्रेम और संबंधों के विषय में थोड़ा झिझक से भरा रह सकता है। कहीं ना कहीं आप अपने आपको एक आउटसाइडर की तरह देखेंगे। आपको लगेगा कि आपका पार्टनर आपसे बातें छुपा रहे है। या कुछ चीजें आपको अचानकर पता चलेंगी जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था। लेकिन डिवाइन कह रहे हैं कि कभी-कभी ऐसा होता है कि संबंधों में व्यक्ति बताना भी चाहता है। लेकिन वह अन्य कार्यों में ऐसा उलझ जाता हैं वहीं कई बार वह आपको परेशान नहीं करना चाहता तो जानबूझकर नहीं बताता। इसलिए आपको अपने पार्टनर की चीजों को समझना होगा। अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको पूरा समय नहीं दे पा रहा है, तो खुद आगे बढ़कर बहुत ही सहज भाव से कन्वर्सेशन में इंवॉल्व हों, तो देखेंगे कि आप दोनों का यह साप्ताह कितने बेहतरीन ढंग से गुजरेगा।

Weekly Capricorn Love Rashifal: साप्ताहिक मकर लव राशिफल

Weekly Capricorn Love Rashifal 17 To 23 February 2025: मकर राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह प्रेम और संबंधों के लिए बेहतरीन होगा। आपको बहुत प्रेम मिलने वाला है आप अपने पार्टनर को भी बहुत प्रेम करने वाले हैं। इस समय में अपने पार्टनर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपको कोई सरप्राइज वह प्लान कर सकते हैं, आपको खुश करने के लिए वह कुछ एफर्ट्स कर सकते हैं। आपको वह चीज प्राप्त होंगी जिनको पूरा करने की आपकी ख्वाहिश रही होगी। इसके साथ ही डिवाइन आपसे कह रहे हैं कि आपके भीतर भी बहुत अच्छा चेंज आने वाला है। दूसरों को देखने के रवैया में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Kumbh Ka Weekly Love Rashifal: कुंभ का साप्ताहिक लव राशि

17 To 23 February 2025 Kumbh Weekly Love Horoscope: कुंभ राशि वालों के प्रेम और संबंधों के लिए आने वाला सप्ताह आकस्मिक परिवर्तन लेकर आएगा। आपको आपने पार्टनर के बारे में कुछ ऐसा पता लग सकता है जो आपके विश्वास को ठेस पहुंचाए। इस अवधि में आपकी रिलेशनशिप में किसी प्रकार के इशू क्रिएट हो सकते हैं। इसलिए आपको सलाह है कि इस समय को बहुत शांति के साथ गुजारना है। मानसिक रूप से अधिक परेशान नहीं रहना है और न ही इसको अपने मन पर चढ़ाना है। इस समय में आपको बहुत ज्यादा धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात आपको रिएक्शन नहीं देना है। अगर आपको कोई चीज पता चलती है या आप कोई ऐसी बात आपके साथ होती है, जिसे आप पसंद नहीं करते हैं।

Meen Ka Saptahik Love Horoscope: साप्ताहिक मीन लव राशिफल

Meen Ka Saptahik Love Horoscope 17 To 23 February 2025: मीन राशि के प्रेमियों के लिए आने वाला हफ्ता बहुत ही बेहतरीन होगा। क्योंकि आपके पार्टनर के साथ जो प्रेम संबंध है वह केवल शारीरिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आत्मीय रूप से है। आप समझेंगे कि जो प्रेम आपको मिला है वह परमात्मा की देन है। आपका प्रेम केवल भौतिक दुनिया का नहीं बल्कि आध्यात्मिक दुनिया का भी प्रेम है। इस दौरान आप बहुत गहरे विषय में जाकर अपने प्रेम को महसूस करने वाले हैं। आपने अपने प्रेमी के लिए जो भी सोचा था उसमें आपको सफलता मिलने वाली है। पूरा ब्रह्मांड इसमें आपका साथ दे रहा है।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly love horoscope libra To Pisces: इन 5 राशि वालों को अपने प्रेमी से मिल सकता है शानदार तोहफा, मनचाही इच्छा हो सकती है पूरी

ट्रेंडिंग वीडियो