scriptमहाकुंभ जा रहे वाहन के साथ भीषण हादसा, एक की मौत, 11 घायल, कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर | One died in a vehicle accident while going to Prayagraj | Patrika News
इंदौर

महाकुंभ जा रहे वाहन के साथ भीषण हादसा, एक की मौत, 11 घायल, कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर

mahakumbh indore case

इंदौरFeb 15, 2025 / 05:29 pm

deepak deewan

mahakumbh indore case

mahakumbh indore case

महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसोें का सिलसिला जारी है। एमपी में महज कुछ घंटों के अंतराल में ऐसे दो हादसे हुए जिनमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रयागराज जा रहा एक वाहन इंदौर में हादसे का शिकार हो गया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 11 श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले देर रात सिवनी में भी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में भी एक व्यक्ति की मौत हुई।
इंदौर में शनिवार को भीषण वाहन दुर्घटना हुई। प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में यह सड़क हादसा हुआ। के पुलिस ने बताया कि भूरिटेकरी पर प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये सभी अहमदाबाद से आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची।
दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर है। इधर पुलिस हादसे का कारण जानने जांच में जुटी है।

Hindi News / Indore / महाकुंभ जा रहे वाहन के साथ भीषण हादसा, एक की मौत, 11 घायल, कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो