शोभायात्रा के साथ होगा आगाज
मरु महोत्सव का आगाज शोभायात्रा के साथ होगा, जो सालमसागर तालाब से रवाना होगी और मुख्य मार्गों से होते हुए राउमावि मैदान पहुंचेगी। इस दौरान रास्ते में भी कई लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी। राउमावि मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही मिस्टर पोकरण, मिस पोकरण, रस्सा-कस्सी, कुश्ती, मटका दौड़ व म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार रात में हरियाणवी कलाकार डी.नवीन व मनीषा शर्मा की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी।
की जा रही है तैयारियां
पोकरण से होने वाले मरु महोत्सव के आगाज को लेकर प्रशासन, पुलिस, नगरपालिका सहित अन्य विभागों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राउमावि मैदान में शामियाना लगाने के साथ मंच व बैठक की व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा रूट पर क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत कर दी गई है और मुख्य चौराहों व मार्गों पर आकर्षक रोशनी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मरु महोत्सव में होने वाली भीड़ के दौरान कानून, शांति व यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है।