भजनों पर जमकर थीरके युवा-
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा व महिलाएं देवनारायण के भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान भगवान देवनारायण व साडूमाता के जयकारे भी लगाए जा रहे थे। ये रहे आकर्षण का केन्द्र- शोभायात्रा में कोटा से आई एक दर्जन घोडिय़ों द्वारा किया खाट के ऊपर खड़े होकर किया नृत्य प्रमुख आकर्षक का केन्द्र रहा। वहीं पुरूषों द्वारा बिन्दौरी नृत्य व कई युवाओं द्वारा अंगारे खाने का प्रदर्शन किया। जिसे देख लोगों ने दांतों तले अंगूली दबा ली। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरूष डीजे पर नाचते हुए चल रहे थे।
जगह-जगह किया स्वागत-
शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह जोरदार पुष्पवर्षाकर स्वागत किया गया। शहर में शोभायात्रा का कई सामाजिक संगठनों व स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी स्वागत किया। शाम को सभा के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। शोभायात्रा का मंगलपुरा में ,ओम पाठक, नफीस शेख दिनेश गुर्जर, देव करण,राजेश, भगवती प्रकाश, भारत सिंह राठौड़, ने बस स्टैंड पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, मनोज गुर्जर,चंद्र मोहन धाभाई,द्वारका प्रसाद, वहीं पूर्व सभापति मनीष शुक्ला के नेतृत्व सुभाष सर्किल पर पवन जैन,राकेश शर्मा आदि ने स्वागत किया।