script2 घंटे पहले जेल में जिस बेटे से मां मिलकर गई, मिली उसकी मौत की खबर, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप | Prisoner dies in suspicious circumstances in district jail, Serious allegations | Patrika News
कन्नौज

2 घंटे पहले जेल में जिस बेटे से मां मिलकर गई, मिली उसकी मौत की खबर, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

Prisoner dies in suspicious circumstances in district jail कन्नौज जिला कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। मृतक की मां का कहना है कि 2 घंटे पहले ही मिलकर गए थे। उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर रूप लगाया।

कन्नौजFeb 14, 2025 / 09:57 pm

Narendra Awasthi

कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Prisoner dies in suspicious circumstances in district jail कन्नौज जिला कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया। घर वाले जिला कारागार के गेट में पहुंच गए। उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। बोले 2 घंटे पहले ही मिलकर के गए थे और उसके बाद मौत की खबर मिल गई। मृतक के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कन्नौज जिला कारागार की है।
यह भी पढ़ें

संजय निषाद बोले- 70 साल से पव्वा पिलाकर बेहोश रखा गया, अधिकारों को भी छीना गया

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के जिला जेल में आज शुक्रवार को सूरज निवासी प्रतापपुर कोतवाली गुरसहायगंज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां गुड्डी, बहन धनदेवी और पिता जिला जेल पहुंच गए। जहां उनका रो रो के बुरा हाल था। पिता की स्थिति तो और भी गंभीर थी। वह होकर बदहवासी में गिर पड़े। उन्होंने कहा कि पैसे भी खर्च हुए और बेटा भी चला गया।

जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

मां और बेटी जेल गेट पर ही बैठ गई। उन्होंने जिला कारागार प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। बोली 2 घंटे पहले ही सूरज से मिलकर गई थी। वह काफी उदास था। पैसे भी दिए तो उसने लेने से मना कर दिया। उन्होंने जेल के अंदर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। मृतक परिजन गेट पर ही बैठ गए और जेल प्रशासन के खिलाफ बोलने लगे। बीते 22 जुलाई को मृतक जेल भेजा गया था। इस संबंध में जेल प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।

Hindi News / Kannauj / 2 घंटे पहले जेल में जिस बेटे से मां मिलकर गई, मिली उसकी मौत की खबर, जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो