scriptCurry Leaf Benefits: इन 7 बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद है करी पत्ता, जानिए खाने का सही तरीका | Curry Leaf Benefits eating these 7 diseases on empty stomach curry patta khane ke fayde | Patrika News
लाइफस्टाइल

Curry Leaf Benefits: इन 7 बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद है करी पत्ता, जानिए खाने का सही तरीका

Curry Leaf Benefits: करी पत्ता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोज सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। यहां जानिए किन 7 लोगों को खाली पेट करी पत्ता खाना सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है।

भारतMay 06, 2025 / 05:26 pm

Nisha Bharti

Curry Leaf Benefits

Curry Leaf Benefits

Curry Leaf Benefits: करी पत्ता को अक्सर हम रसोई में स्वाद और खुशबू के लिए डालते है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये छोटे-से पत्ते सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। आयुर्वेद में करी पत्ते को कई बीमारियों से लड़ने वाली जड़ी-बूटी माना गया है। अगर इसे हर सुबह खाली पेट खाया जाए तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई गंभीर समस्याओं से बचाव करता है। आइए जानते हैं करी पत्ते के फायदे (Curry Leaf Benefits) और किन 7 लोगों को इसे जरूर खाना चाहिए। (Curry Patta Khane Ke Fayde)

1. डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान

    अगर आपको डायबिटीज है तो सुबह खाली पेट करी पत्ता (Curry Patta) खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। करी पत्ते में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह शरीर में इंसुलिन की क्रिया को बेहतर बनाकर शुगर लेवल को स्थिर रखता है।
    यह भी पढ़ें: Flax Seeds Side Effects: इन 6 लोगों को नहीं करना चाहिए अलसी के बीज का सेवन, वरना हो सकता है नुकसान

    2. वजन कम करना चाहते हैं तो खाएं

      जो लोग मोटापे या बढ़ते वजन से परेशान हैं। उनके लिए करी पत्ता बहुत उपयोगी हो सकता है। यह शरीर में फैट को बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

      3. कब्ज और गैस की समस्या वालों के लिए लाभकारी

        अगर आप रोज सुबह पेट साफ न होने या गैस की समस्या से परेशान हैं तो करी पत्ता आपके लिए रामबाण है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, गैस और अपच की परेशानी दूर करता है।

        4. झड़ते बालों से राहत

          करी पत्ता बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन B बालों की जड़ों को मजबूत करता है। सुबह इसका सेवन करने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं।

          5. लिवर के लिए फायदेमंद

            करी पत्ता लिवर को डिटॉक्स करने में कारगर होता है। इसके औषधीय गुण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और लिवर को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह लिवर संबंधी कई बीमारियों से बचाने में सहायक है।
            यह भी पढ़ें: Methi Water Benefits: इन 6 लोगों को जरूर पीना चाहिए भींगा हुआ मेथी का पानी, सेहत के लिए है फायदेमंद

            6. पीरियड्स में होने वाली तकलीफ से राहत

              महिलाओं को मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द और कमजोरी से राहत पाने के लिए करी पत्ता खाना चाहिए। इसमें आयरन और कैल्शियम भरपूर होता है, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और हार्मोन को संतुलित रखते हैं।

              7. कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए जरूरी

                अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं और आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो करी पत्ता आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।

                कैसे करें सेवन?

                रोज सुबह खाली पेट 5 से 7 करी पत्ते अच्छे से धोकर चबा सकते हैं। इसके बाद एक गिलास गुनगुना पानी पी लें। अगर स्वाद न पसंद हो तो आप करी पत्ते को सुखाकर उसका पाउडर बना सकते हैं और पानी के साथ ले सकते हैं। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते सकते हैं।

                Hindi News / Lifestyle News / Curry Leaf Benefits: इन 7 बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद है करी पत्ता, जानिए खाने का सही तरीका

                ट्रेंडिंग वीडियो