Herbal Beauty: कम पैसे में नेचुरल निखार के लिए आजमाएं हर्बल ब्यूटी, एक्सपर्ट ने गिनाए इतने फायदे
Herbal beauty trend: हर्बल ब्यूटी को लेकर महिलाओं में क्रेज बढ़ता दिख रहा है। जानिए स्किनकेयर डॉक्टर से हर्बल ब्यूटी ट्रीटमेंट के फायदे क्या हैं और ये घर पर भी कैसे कर सकते हैं।
Herbal beauty trend: जानिए हर्बल ब्यूटी ट्रीटमेंट के फायदे
Herbal Beauty Trend: सुंदर दिखने के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता है। फैंसी ब्यूटी ट्रीटमेंट्स जैसे प्लास्टिक सर्जरी से लेकर कैमिकल वाले महंगे क्रीम, पाउडर आदि का यूज करता है। इसके लिए अधिकतर लोग पैसा नहीं देखते। मगर, कैमिकल्स वाले ब्यूटी प्रोड्क्ट्स के कई नुकसान हैं। ऐसे में हर्बल ब्यूटी एक बेहदर ऑप्शन है। आजकल लड़की या महिलाओं को ये ट्रेंड पसंद आ रहा है। लोग इस ओर आकर्षित भी हो रहे हैं। क्योंकि, इसका साइड इफेक्ट्स ना के बराबर है, पैसे भी कम खर्च हो रहे हैं और ऐसे में भला निखार पाने के लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है। चलिए हम स्किनकेयर एक्सपर्ट से जानते हैं कि हर्बल ब्यूटी ट्रेंड के फायदे क्या हैं और क्यों इसका ट्रेंड बढ़ रहा है।
जहां एक ओर फैंसी ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और महंगे कैमिकल- आधारित उत्पादों का बोलबाला है, वहीं दूसरी ओर हर्बल स्पा एक नया विकल्प सामने आ रहा है। यह खासतौर पर युवतियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो अपनी त्वचा को निखारने और ताजगी का एहसास पाने के लिए कैमिकल्स से दूर हर्बल और प्राकृतिक उत्पादों का सहारा ले रही है। शादियों के मौसम में भी हर्बल स्पा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां लड़कियां ब्यूटी पार्लरों और महंगे कैमिकल आधारित उत्पादों पर निर्भर रहती थीं, वहीं अब वे हर्बल स्पा का चयन कर रही है।
हर्बल स्पा के फायदे सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक भी- त्वचा रोग विशेषज्ञ
डॉ. कृतिका जोशी, त्वचा रोग विशेषज्ञ ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया, “लंबे समय तक हर्बल स्पा का उपयोग करने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आ जाता है। बाहरी त्वचा को भी चमकदार और कोमल बनाता है। हर्बल स्पा की मदद से न केवल त्वचा, बल्कि बालों और शरीर को भी पोषण मिलता है। हर्बल स्पा के फायदे सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक भी होते हैं। हर्बल तेलों और जड़ी-बूटियों के साथ की जाने वाली मसाज से मानसिक तनाव कम होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इसके कारण, शादियों की भाग-दौड़ में भी लड़कियां रिलैक्स महसूस करती हैं और मानसिक शांति पाती हैं।”
ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की तुलना में हर्बल स्पा का खर्च कम
ब्यूटी एक्सपर्ट अंजु पाठक ने बताया कि हर्बल स्पा में उपयोग होने वाले तत्व प्राकृतिक उपचार और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। पारंपरिक ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की तुलना में हर्बल स्पा का खर्च भी कम होता है, जो इसे अधिक किफायती बनाता है। इसमें महंगे कैमिकल्स की जगह प्राकृतिक चीजें गुलाब जल, एलोवेरा, चंदन आदि का यूज होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा की गहराई में जाकर निखारने का काम करते हैं।
हर्बल स्पा का अनुभव है बेस्ट
वैभवी शर्मा ने पत्रिका को अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उनकी शादी 18 मई को है। इसके लिए उन्होंने हर्बल ट्रीटमेंट 3 महीने पहले से लेना शुरू कर दिया था, जिसमें महंगे कैमिकल आधारित प्रोडक्ट्स से बचकर उबटन और मॉश्चराइजिंग जैसे हल्दी, चंदन, एलोवेरा और गुलाब जल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये तत्व त्वचा की रंगत को सुधारते हैं, उसे मुलायम और ताजगी से भरपूर बनाते हैं। इसके अलावा, हर्बल उत्पाद त्वचा की गहरी सफाई करते हैं जैसे प्राकृतिक उपचारों का इस्तेमाल किया जाता है। यह मेरे लिए किफायती और स्किन के लिए बेहतरीन ट्रीटमेंट है। मेरे साथ ही मेरे घर की सभी महिलाओं ने इस बार हर्बल ट्रीटमेंट लिया है।
उबटन, ऑर्गेनिक मॉश्चराइजर और प्राकृतिक तेल का यूज
हर्बल स्पा में इस्तेमाल किए जाने वाले उबटन, ऑर्गेनिक मॉश्चराइजर और प्राकृतिक तेल त्वचा को नरम बनाने के साथ उसमें निखार लाते है। इसके लिए शहर के ब्यूटी पार्लर विशेष कोर्स करा रहे हैं।
एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि इसमें जिन सामग्री का उपयोग किया जाता है, जो न केवल सस्ती होती है, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी होती है। अधिकतर लड़कियां अब शादी के दो से तीन महीने पहले हर्बल ट्रीटमेंट ही ले रही है। ये 2 हजार रुपए शुरू होते हैं।