scriptBarley Water Benefits: रोज सुबह जौ का पानी पीने से मिलते हैं बालों और स्किन को ये 3 जबरदस्त फायदे | Barley Water Benefits for hair and skin in morning jau ka pani peene ke fayde | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

Barley Water Benefits: रोज सुबह जौ का पानी पीने से मिलते हैं बालों और स्किन को ये 3 जबरदस्त फायदे

Barley Water Benefits: हर सुबह जौ का पानी पीने से बालों को मजबूती और त्वचा को नेचुरल ग्लो मिल सकता है। यहां जानिए इसके 3 जबरदस्त फायदे के बारे में जो आपकी खूबसूरती को निखार सकते हैं।

भारतMay 06, 2025 / 07:57 pm

Nisha Bharti

Barley Water Benefits

Barley Water Benefits

Barley Water Benefits: अगर आप बिना केमिकल के नेचुरल तरीके से खूबसूरत बाल और चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं तो जौ का पानी (Barley Water) आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास जौ का पानी पीने से न सिर्फ शरीर अंदर से मजबूत होता है, बल्कि इसका असर बालों और स्किन पर भी साफ नजर आता है। यह एक ऐसा घरेलू उपाय है, जो धीरे-धीरे आपकी खूबसूरती को निखारने का काम करता है। आइए जानते हैं कि सुबह जौ का पानी पीने से बालों और त्वचा को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। (Barley Water Benefits)

1. बालों को मजबूत और घना बनाता है

जौ में आयरन, विटामिन B और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आपके बाल झड़ते हैं या पतले हो गए हैं तो रोज सुबह जौ का पानी पीना इस समस्या को धीरे-धीरे कम कर सकता है। इसके पोषक तत्व स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे बाल हेल्दी और घने होने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Jeera Water Benefits: रात में सोने से पहले पिएं जीरा का पानी, बालों और स्किन में आएगा निखार

2. स्किन को देता है नेचुरल ग्लो

जौ का पानी स्किन को हाइड्रेट करने में भी असरदार होता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और स्किन पर ग्लो लाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की सूजन को कम करते हैं और स्किन टोन को निखारने में मदद करते हैं। अगर आप ड्राय स्किन से परेशान रहते हैं तो जौ का पानी स्किन और बालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता हैं।

3. मुंहासों और झुर्रियों को करता है कम

जौ का पानी एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद सेलेनियम स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है। रोजाना इसका सेवन करने से झुर्रियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। इसके अलावा यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है जिससे पिंपल्स की समस्या भी कंट्रोल में रहती है। चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासों की परेशानी हो तो जौ का पानी एक असरदार घरेलू उपाय हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Fennel Water Benefits: रात में सोने से पहले पिएं सौंफ वाला गुनगुना पानी, स्किन से जुड़ी 5 परेशानियों से मिल सकती है राहत

कैसे बनाएं जौ का पानी?

रात में एक मुट्ठी जौ को भिगो दें। सुबह उसे 3–4 कप पानी में उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। फिर उसे छानकर गुनगुना या ठंडा करके पी सकते हैं। चाहें तो स्वाद के लिए नींबू या थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Hindi News / Lifestyle News / Beauty Tips / Barley Water Benefits: रोज सुबह जौ का पानी पीने से मिलते हैं बालों और स्किन को ये 3 जबरदस्त फायदे

ट्रेंडिंग वीडियो