जिला कलक्टरों खड़े किए हाथ
भाजपा सरकार मनमाने तरीके से पंचायतीराज एवं नगरीय निकायों का पुनर्गठन कर रही है। नियम-कानून तोड़े जा रहे हैं। जिला कलक्टरों ने जनता की आपत्तियां दर्ज कर आगे कार्रवाई करने की बजाय हाथ खड़े कर दिए हैं।अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री
कांग्रेस ने किया था पक्षपात
कांग्रेस ने पंचायतीराज संस्थाओं के गठन में पक्षपात किया था। हमने हर वर्ग के लिए समान नियम बनाए हैं। पंचायतों के गठन में वैज्ञानिक और तर्कसंगत मापदंड निर्धारित किए हैं। भाजपा सरकार कानून के अनुसार कार्य कर रही है।मदन दिलावर, पंचायतीराज मंत्री