scriptउत्तरी हवाओं ने गिराया पारा, 24 दिन बाद दिन का तापमान 26.5 डिग्री पर लुढका | Patrika News
जैसलमेर

उत्तरी हवाओं ने गिराया पारा, 24 दिन बाद दिन का तापमान 26.5 डिग्री पर लुढका

स्वर्णनगरी में उत्तरी हवाओं के चलते एक बार फिर मौसम में ठंडक घुल रही है। करीब 24 दिनों के अंतराल के बाद मंगलवार को दिन का तापमान गिर कर 26.5 डिग्री के स्तर पर आया।

जैसलमेरMar 04, 2025 / 08:59 pm

Deepak Vyas

jsm
स्वर्णनगरी में उत्तरी हवाओं के चलते एक बार फिर मौसम में ठंडक घुल रही है। करीब 24 दिनों के अंतराल के बाद मंगलवार को दिन का तापमान गिर कर 26.5 डिग्री के स्तर पर आया। इससे पूर्व इतना तापमान 7 फरवरी को दर्ज किया गया था। रात में भी हल्की ठंडक का दौर लौटा है। जैसलमेर में मंगलवार को बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से तेज गति की उत्तरी हवाओं ने गुलाबी ठंडक का अहसास करवाया। दिन चढऩे के साथ धूप भी खिली और उससे शीतलता के असर में कमी आई लेकिन हवाएं चलती रही। सूर्यास्त के बाद अधिकांश जने सडक़ों पर आधी और पूरी बांह के स्वेटर या जैकेट आदि पहने हुए नजर आए।

Hindi News / Jaisalmer / उत्तरी हवाओं ने गिराया पारा, 24 दिन बाद दिन का तापमान 26.5 डिग्री पर लुढका

ट्रेंडिंग वीडियो