scriptRajasthan Rape : फोन कर महिला को गांव से बुलाया, आश्रम में ले जाकर प्रॉपर्टी डीलर ने किया रेप | Property dealer accused of raping a woman in Jodhpur | Patrika News
जोधपुर

Rajasthan Rape : फोन कर महिला को गांव से बुलाया, आश्रम में ले जाकर प्रॉपर्टी डीलर ने किया रेप

Rape News: महिला ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर के साथ गई। आरोपी उसे एक आश्रम में लेकर गया, जहां पर बलात्कार किया। उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया।

जोधपुरMar 23, 2025 / 03:32 pm

Rakesh Mishra

Rape in jodhpur

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में एक महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना 20 मार्च की है। महिला को प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और फिर एक आश्रम में ले जाकर बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रामनिवास नाम के एक व्यक्ति ने उसे प्लॉट दिखाने के बहाने 20 मार्च को बुलाया था।

प्लॉट दिखाने के बहाने रेप

महिला ने बताया कि वह उसके साथ गई। उसे पहले एक आश्रम में लेकर गया, जहां पर बलात्कार किया। उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। उसको पहले भी एक बार बुलाया गया था और कुछ प्लॉट दिखाए गए थे, लेकिन उसको भाव-ताव और लोकेशन के चलते पसंद नहीं आए और वो गांव चली गई। फिर वह रोजाना उसे कॉल कर बातें कर प्लाट के बारे में जानकारी देता रहा। इसके बाद जोधपुर बुलाकर प्लॉट दिखाने के बहाने बलात्कार किया।
यह वीडियो भी देखें

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जोधपुर के सूरसागर थाना पुलिस ने पिछले करीब एक महीने से फरार बलात्कार के आरोपी को रोहट से दस्तयाब किया था। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Hindi News / Jodhpur / Rajasthan Rape : फोन कर महिला को गांव से बुलाया, आश्रम में ले जाकर प्रॉपर्टी डीलर ने किया रेप

ट्रेंडिंग वीडियो