scriptसाइबर ठगी: प्रलोभन में नहीं आएं, सजगता के साथ बरतें सावधानी | साइबर ठगी: प्रलोभन में नहीं आएं, सजगता के साथ बरतें सावधानी | Patrika News
करौली

साइबर ठगी: प्रलोभन में नहीं आएं, सजगता के साथ बरतें सावधानी

टोडाभीम. साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे पत्रिका रक्षा कवच अभियान के तहत कस्बे के बालाजी रोड स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पत्रिका टॉक शो का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कस्बा चौकी प्रभारी एएसआई सीताराम ने उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराध व इसकी […]

करौलीFeb 07, 2025 / 10:05 pm

Anil dattatrey

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पत्रिका टॉक शो

टोडाभीम. साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे पत्रिका रक्षा कवच अभियान के तहत कस्बे के बालाजी रोड स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पत्रिका टॉक शो का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कस्बा चौकी प्रभारी एएसआई सीताराम ने उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर अपराध व इसकी रोकथाम के लिए सजगता के साथ इससे बचने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे है। यह केवल पुलिस ही नहीं, आमजन के लिए भी ङ्क्षचता का विषय है। युवाओं के साथ साथ बुजुर्ग भी साइबर ठगी का शिकार अधिक हो रहे हैं। साइबर ठगी का शिकार होने से कैसे बचा जा सकता है। इसके बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमराज मीणा द्वारा भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल जैसे तकनीकी साधनों से किया जाता है। इसमें छोटे गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध करने वाले लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। जीवन बीमा, आपका खाता ब्लॉक हो गया है, केवाईसी अपडेट करवाने के नाम पर ठगी हो रही है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठग अपराध कर रहे हैं। कभी किसी बड़े संगठन का अधिकारी बनकर डराकर, झूठी धमकियां देकर ठगने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए ऐसा कोई भी कॉल आए तो भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इसकी सूचना शीघ्र ही पुलिस को देनी चाहिए। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत खाते को फ्रिज करवाएगी। जिससे कि राशि चुराई नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी साइबर ठगी कर रहे है। लोगों की मेहनत की कमाई को खाते से उड़ा देते हैं। अनजान व्यक्ति को कभी भी ओटीपी नहीं देना चाहिए। सावधानी के साथ सजगता से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर व्याख्याता बनवारी लाल मीणा ने कहा कि साइबर ठगी करने वाले पहले फर्जी कॉल करके प्रलोभन देते हैं। जिसके जरिए वे बैंक डिटेल, आधार या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर लेते है। इसके बाद वे खाते से राशि को उड़ा देते हैं। इसलिए सावधानी के साथ जागरुकता जरूरी है। इस अवसर पर शिक्षक राजेंद्र अवस्थी, अमरसिंह मीणा, मनोज कुमार मीणा, दिलीप कुमार मीणा, रामचरण मीना, मानसिंह मीणा, आलोक कुमार देवतवाल, अध्यापिका तृप्ति शर्मा, गोपाली मीणा, बबीता यादव सहित समस्त स्टाफ, कई गणमान्य लोग एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Hindi News / Karauli / साइबर ठगी: प्रलोभन में नहीं आएं, सजगता के साथ बरतें सावधानी

ट्रेंडिंग वीडियो