scriptपत्रिका महिला सुरक्षा: फुलबासन पत्रिका के साथ मिलकर चलाएंगी अभियान, महिलाओं के माध्यम से देंगी जागरुकता संदेश.. | Patrika Mahila Suraksha: Phulbasan campaign collaboration | Patrika News
राजनंदगांव

पत्रिका महिला सुरक्षा: फुलबासन पत्रिका के साथ मिलकर चलाएंगी अभियान, महिलाओं के माध्यम से देंगी जागरुकता संदेश..

Patrika Mahila Suraksha: राजनांदगांव जिले में पत्रिका की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे रक्षा कवच अभियान से अब हर वर्ग के लोग जुडऩे लगे हैं।

राजनंदगांवFeb 23, 2025 / 08:26 am

Shradha Jaiswal

पत्रिका महिला सुरक्षा: फुलबासन पत्रिका के साथ मिलकर चलाएंगी अभियान, महिलाओं के माध्यम से देंगी जागरुकता संदेश..
Patrika Mahila Suraksha: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पत्रिका की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे रक्षा कवच अभियान से अब हर वर्ग के लोग जुडऩे लगे हैं। अभियान को आज की जरूरत बताते हुए पद्मश्री से सम्मानित फुलबासन यादव ने योजना बनाई है कि वे पत्रिका के साथ मिलकर महिला सुरक्षा रक्षा कवच अभियान को जिलेभर में महिलाओं तक लेकर जाएंगी।
इसके लिए स्व सहायता समूह से जुड़ीं 2 लाख महिलाओं की मदद लेकर गांव-गांव में जन जागरूकता रैली के साथ कार्यशाला रखकर महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा संबंधित जानकारी भी देंगी।

यह भी पढ़ें

Patrika Mahila Surksha: छात्राओं को बैड टच और अश्लील इशारे करने वाला शिक्षक बोला- खर्चा-पानी ले लीजिए, लेकिन खबर मत छापिए

Patrika Mahila Suraksha: 2 लाख से अधिक महिलाओं देंगी जागरुकता संदेश

फुलबासन इस बीच पीडि़त महिलाओं से रूबरू होने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी। प्रकरण को स्थानीय स्तर पर सुलझाने का प्रयास होगा। अगर पुलिस की मदद लेनी होगी तो सीधे एसपी तक बात पहुंचाई जाएगी।
इस अभियान के तहत जिले के बड़ी आबादी वाले गांवों में कार्यशाला रखेंगे। इस कार्यशाला में गांव के प्रमुख लोगों के साथ ही समूह से जुड़ी महिलाओं को शामिल करेेगे। इससे पीडि़त और प्रताडि़त महिलाएं सामने आएंगी। फुलबासन ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर लंबे समय से उनके मन में योजना थी पर पत्रिका की ओर से की गई पहल से इसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Hindi News / Rajnandgaon / पत्रिका महिला सुरक्षा: फुलबासन पत्रिका के साथ मिलकर चलाएंगी अभियान, महिलाओं के माध्यम से देंगी जागरुकता संदेश..

ट्रेंडिंग वीडियो