scriptSurya Rashi Parivartan 2025: राजा सूर्य चमकाएंगे 4 राशि की किस्मत, उच्च राशि में सूर्य गोचर देगा वृश्चिक राशि वालों को विदेश यात्रा का मौका | Surya Rashi Parivartan 2025 Surya Gochar April King Surya brighten fortunes 4 zodiac Scorpio people get chance to travel abroad | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Surya Rashi Parivartan 2025: राजा सूर्य चमकाएंगे 4 राशि की किस्मत, उच्च राशि में सूर्य गोचर देगा वृश्चिक राशि वालों को विदेश यात्रा का मौका

Surya Rashi Parivartan 2025: नवग्रहों के राजा सूर्य का 14 अप्रैल को उच्च राशि मेष में गोचर हो रहा है। अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा से आइये जानते हैं मेष राशि में सूर्य गोचर 2025 से किन राशि के लोगों को होगा फायदा (Surya Gochar April) ।

भारतApr 11, 2025 / 07:48 pm

Pravin Pandey

Surya Rashi Parivartan 2025

Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य राशि परिवर्तन 2025 का सभी राशियों पर प्रभाव

Surya Gochar Mesh Rashi: सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। वर्तमान समय में सूर्य मीन राशि में हैं। 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे (Surya Rashi Parivartan 2025) और यहां 14 मई तक रहेंगे। मेष राशि मंगल की राशि है और इस राशि में सूर्य उच्च का फल देते हैं और इनकी राशि सिंह है। वहीं सूर्य तुला राशि में नीच का हो जाता है।

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार सूर्य आत्मा का कारक माना जाता है, उच्च की राशि से ग्रहों की शुभता बढ़ जाती है। सूर्य के मजबूत रहने से करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। व्यक्ति ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब होता है। अब सूर्य जब उच्च राशि में प्रवेश करेंगे तो मिथुन, कर्क समेत 4 राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा।

इसके लिए ज्योतिषी लोगों को सूर्य मजबूत करने की सलाह देते हैं। सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। साथ ही सूर्य चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा, पिताजी के साथ संबंध मधुर रखना चाहिए। पिता के आशीर्वाद से जातक अपने जीवन में खूब उन्नति करता है। अब मेष राशि में सूर्य गोचर करेंगे तो आइये जानते हैं सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि में सूर्य गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव (Surya Gochar Effect All Zodiac)


मेष राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Mesh Rashi)


सूर्य राशि परिवर्तन मेष राशि में ही होने वाला है। इससे मेष राशि वालों पर बड़ा असर पड़ेगा। इससे मेष राशि के सरकार और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव दिखाई पड़ रहा है, इसलिए पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को जन्म देने से बचें।

वृषभ राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Vrishabh Rashi)

सूर्य गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों को मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट संभव है। इस गोचर के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से कोई खास लाभ नहीं होगा। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Mithun Rashi)

सूर्य राशि परिवर्तन मेष राशि के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है।

कर्क राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Kark Rashi)

सूर्य राशि परिवर्तन अप्रैल 2025 के अनुसार मेष राशि में सूर्य गोचर के कारण कार्यस्थल पर उच्च पद मिल सकता है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करेंगे। इस समय आपके घर में किसी मांगलिक आयोजन का मौका भी बन सकता है।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 13 To 19 April: इस सप्ताह वृश्चिक, धनु समेत 4 राशियों की होगी मनोकामना पूरी, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

सिंह राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Singh Rashi)

सूर्य गोचर 2025 अप्रैल के प्रभाव से सिंह राशि वालों को आने वाले समय में धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है। पिता के साथ आपके मतभेद सामने आ सकते हैं। वहीं उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कई समय से अटका हुआ निवेश इस समय पूरा हो सकता है।

कन्या राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Kanya Rashi)

मेष राशि में सूर्य राशि परिवर्तन की अवधि में कन्या राशि वालों को चोट लगने की आशंका है, वही किसी बीमारी का भी आगाज जीवन में हो सकता है। इस समय किसी को धन उधार न दें, वर्ना आपका पैसा अटक सकता है।

तुला राशि (Surya Rashi Parivartan 2025 Effect On Tula Rashi)

सूर्य राशि परिवर्तन के प्रभाव से तुला राशि वालों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और आलस्य को त्याग देना चाहिए। सरकार से जुड़कर इस समय तुला राशि वाले कोई अच्छा काम शुरू कर सकते हैं। इस समय किसी मित्र के साथ कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उसे टाल दें।

वृश्चिक राशि (Surya Gochar April Effect On Vrishchik Rashi)

सूर्य गोचर के प्रभाव से इस समय वृश्चिक राशि वालों के सभी शत्रुओं का नाश होगा। इस समय आप अपने कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके जीवन में इस समय विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि (Surya Gochar April Effect On Dhanu Rashi)

सूर्य गोचर अप्रैल 2025 धनु राशि वालों के लिए प्रेम और शिक्षा के मामले को प्रभावित करेगा। इस समय छात्र वर्ग को पढ़ाई में समस्या आ सकती है। प्रेम प्रसंग असफल हो सकते हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेमी को धोखा न दें।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 13 To 19 April: इन 5 राशियों के लिए गुडलक ला रहा नया सप्ताह, करियर कारोबार में तरक्की और परिवार में सुख सुविधा के संयोग

मकर राशि (Surya Gochar April Effect On Makar Rashi)

मकर राशि वालों के लिए सूर्य गोचर अप्रैल 2025 के प्रभाव से समय बेहद कठिन होने वाला है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय आप किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें तो अच्छा होगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Surya Gochar April Effect On Kumbh Rashi)

सूर्य गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि वालों के साहस में वृद्धि होगी और आपकी यात्राओं से आपको फायदा होगा। इस समय धार्मिक यात्राओं के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है।

मीन राशि (Surya Gochar April Effect On Meen Rashi)

मेष राशि में सूर्य गोचर की अवधि में मीन राशि वालों की वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। इस समय आपको वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है। ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन नहीं करने की सलाह आपको दी जाती है।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Surya Rashi Parivartan 2025: राजा सूर्य चमकाएंगे 4 राशि की किस्मत, उच्च राशि में सूर्य गोचर देगा वृश्चिक राशि वालों को विदेश यात्रा का मौका

ट्रेंडिंग वीडियो