scriptAaj Ka Rashifal 24 February: मिथुन, तुला समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 24 February 2025 Daily Horoscope Monday 3 zodiac will get financial benefits know in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 February: मिथुन, तुला समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 24 February: सोमवार आपके लिए कैसा है, यह सोच रहे हैं तो पढ़ें आज का राशिफल 24 फरवरी 2025, इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास (Daily Horoscope Monday) ।

भारतFeb 23, 2025 / 07:11 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025: आज का राशिफल सोमवार 2025

Today Horoscope: दैनिक राशिफल सोमवार का संकेत है कि 24 फरवरी को मिथुन समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ होगा, बाकी लोगों के लिए कैसा रहने वाला है सोमवार, जानने के लिए पढ़ें 24 फरवरी राशिफल 2025 (Aaj Ka Rashifal 24 February)

संबंधित खबरें

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025: आज का राशिफल मेष राशि 24 फरवरी के अनुसार सोमवार को अकस्मात बड़े व्यय के कारण तनाव बढ़ेगा, कार्यों में विलंब होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, नौकरी में चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि सोमवार के अनुसार 24 फरवरी को कार्यस्थल पर सहकर्मियों से व्यवहार सुधरेंगे, प्रेम प्रसंग के कारण निजी जीवन प्रभावित होगा। व्यापार बदलने के योग बन रहे हैं, आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 24 फरवरी को पुराने निवेश से लाभ होगा, भाइयों से चल रहे विवाद चिंता का कारण बनेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, राजकार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से मनमुटाव होगा।
ये भी पढ़ेंः

मंगल की सीधी चाल से 6 राशियों के करियर को लगेंगे पंख, जानिए किन्हें होगा फायदा

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार सोमवार को आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, खानपान पर ध्यान दें। पेट से संबंधित रोग हो सकता है, नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे। वाहन सुख मिलेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि सोमवार के अनुसार 24 फरवरी को पारिवारिक कार्यों में आवागमन लगा रहेगा। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा, जमीन जायदाद से जुड़े कार्यों से जुड़े लोगों को मंदी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।

आज का राशिफल कन्या राशि (Daily Horoscope Virgo)

दैनिक राशिफल कन्या राशि सोमवार के अनुसार जिद न करें, समय रहते निर्णय लें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मकान दुकान परिवर्तन के योग बनेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, बहनों का साथ मिलेगा। कार्य पूरे होंगे।
ये भी पढ़ेंः

Phulera Dooj 2025 Date: फुलेरा दूज पर शादी से मिलता है कृष्णजी का आशीर्वाद, जानें डेट और अबूझ मुहूर्त का अन्य महत्व

आज का राशिफल तुला राशि (Daily Horoscope Libra)

सोमवार राशिफल तुला राशि के अनुसार 24 फरवरी को कोर्ट कचहरी के कार्यों में धन लगेगा, भाइयों से विवाद और मनमुटाव की स्थिति बनेगी। दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, मशीनरी के व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Daily Horoscope Scorpio)

सोमवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 24 फरवरी को आपके अच्छे होने का लोग गलत फायदा उठाएंगे, समझदारी से कार्य करें, पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। मकान बदलने के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का राशिफल धनु राशि (Daily Horoscope Sagittarius)

सोमवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 24 फरवरी को आय से ज्यादा खर्च होगा, संतान के व्यवहार से दुखी होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। कर्मचारियों द्वारा किसी बड़े नुकसान की आशंका है, सावधान रहें।
ये भी पढ़ेंः

Monthly Tarot Horoscope March: तुला वृश्चिक समेत 3 राशियों के लिए गुडलक ला रहा मार्च, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल

आज का राशिफल मकर राशि (Daily Horoscope Capricorn)

मकर राशिफल सोमवार के अनुसार 24 फरवरी को आलस्य के कारण उन्नति रूकी है, आप अब कुछ कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, कारोबार मध्यम रहेगा। आवास निवास बदलने के योग बन रहे हैं, जो शुभ रहेगा। विवाद समाप्त होंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Daily Horoscope Aquarius)

कुंभ राशिफल सोमवार के अनुसार समय रहते अपनी गलतियों को सुधारें, घमंड न करें। 24 फरवरी को निजी जीवन में परेशानी बढ़ेगी, माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार विस्तार होगा, आर्थिक लाभ के योग हैं। यात्रा निरस्त होगी।
ये भी पढ़ेंः ज्योतिष से संबंधित अन्य खबरों के लिए करें यहां क्लिक

आज का राशिफल मीन राशि (Daily Horoscope Pisces)

मीन राशिफल सोमवार के अनुसार 24 फरवरी को आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा, अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। किसी संत महापुरुष के दर्शन संभव हैं। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी, वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 24 February: मिथुन, तुला समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो