scriptराजस्थान के 90 निकाय बोर्ड अध्यक्षों की जाएगी कुर्सी! UDH मंत्री खर्रा ने दिए ये बड़े संकेत; जानें | UDH Minister Kharra gave these big hints chairman of 90 civic boards of Rajasthan | Patrika News
झुंझुनू

राजस्थान के 90 निकाय बोर्ड अध्यक्षों की जाएगी कुर्सी! UDH मंत्री खर्रा ने दिए ये बड़े संकेत; जानें

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 90 निकाय बोर्ड के समय से पहले कार्यकाल भंग होने को लेकर बड़े संकेत दिए है।

झुंझुनूFeb 22, 2025 / 09:58 pm

Lokendra Sainger

UDH Minister jhabar singh kharra

UDH Minister jhabar singh kharra

Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के एक बयान ने शहरी सरकार में खलबली मचा दी है। मंत्री खर्रा शनिवार को झुंझुनूं दौर पर रहे। इस दौरान उन्होंने ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की बात को दोहराते हुए कहा कि सरकार मन बना चुकी है। इसी के चलते 90 निकाय बोर्ड को भंग किया जा सकता है। गौरतलब है कि अभी नगर निकाय अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा होने में समय है।

संबंधित खबरें

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि हम 2025 में ही सभी निकायों के एक साथ चुनाव करवाएंगे। कानून में प्रावधान है कि छह महीने पहले तक सरकार कार्यकाल समाप्त कर सकती है। जबकि प्रदेश की 90 निकायों का कार्यकाल जनवरी 2026 में पूरा होगा। इसी के चलते पांच साल पहले ही 90 निकायों के बोर्ड को भंग किया जा सकता है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है।

नहीं चाहते राजनीतिक दखलअंदाजी- खर्रा

मंत्री खर्रा ने आगे कहा कि कहा कि हम सीमा वृद्धि, सीमा विस्तार और वार्डों के पुर्नगठन में किसी प्रकार की राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं चाहते। इसलिए जिन निकायों में अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहां पर प्रशासनिक अधिकारियों को ही प्रशासक लगाया गया है।
यह भी पढ़ें

इंदिरा गांधी पर टिप्पणी विवाद: मंत्री अविनाश गहलोत की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

इसी कार्यकाल में पहुंचाएंगे यमुना का पानी- मंत्री

खर्रा ने बताया कि सरकार सीकर, चूरू और झुंझुनूं के गांव-गांव तक यमुना का पानी पहुंचाने प्रतिबद्ध है। इसके लिए दो दिन पहले ही ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो सर्वे का काम पूरा करेगी। सर्वे के बाद डीपीआर बनाने का करेगी।

Hindi News / Jhunjhunu / राजस्थान के 90 निकाय बोर्ड अध्यक्षों की जाएगी कुर्सी! UDH मंत्री खर्रा ने दिए ये बड़े संकेत; जानें

ट्रेंडिंग वीडियो