तापमान में होगी हल्की गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। वहीं, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में भी मौसम बदला है। शनिवार से तापमान में हल्की गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले मार्च इस बार ज्यादा तपने की संभावना है। फरवरी में भी तापमान बढ़ने से धूप परेशान कर रही है।पिछले वर्षों में शहर का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम2015 34.4 10.2
2016 35.2 9.4
2017 34.0 11.0
2018 34.0 10.6
2019 33.7 7.0
2020 31.9 8.6
2021 35.2 7.0
2022 33.0 8.8
2023 34.0 7.4
2024 33.6 7.8
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)