यूपी में फिर बदलेगा मौसम
फिलहाल प्रदेश के मौसम की बात करें तो दोपहर में अच्छी धूप निकल रही है, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से अप्रैल की गर्मी महसूस हो रही है। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया हुआ है। अब आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिलने वाला है। कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 27 फरवरी से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। 27 फरवरी को बारिश
22 फरवरी से 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं कुहासा या छिछला कोहरा रह सकता है। वहीं कल मौसम साफ रहने की संभावना है। 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने वाला है। दिन में धूप खिल सकती है तो सुबह के समय छिछला कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि 24 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। 27 फरवरी को बारिश हो सकती है।