VIP घाट पर जाने के लिए दरोगा ने लेखपाल की कर दी पिटाई, स्नान के लिए बहस के बाद जमकर मारपीट
प्रयागराज के महाकुंभ में VIP घाट पर जाने की जिद में अड़े एक दरोगा ने लेकपाल की पिटाई कर दी है। लेखपालों ने इसे लेकर प्रशासन को चेतावनी दी है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ में संगम स्नान के लिए आए दरोगा ने वीआईपी घाट पर जाने के लिए जिद पर अड़ गए। दरोगा ने वीआईपी घाट पर ड्यूटी में लगे लेखपाल के साथ पहले तो बहस की उसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। लेकपाल को इलाज के लिए नजदिकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, लेखपाल सुनील कुमार दुबे की उत्तराखंड से आए एक विधायक के साथ प्रोटोकॉल ड्यूटी लगी हुई थी। लेकपाल सुनील कुमार दुबे जब ड्यूटी पर थे तभी गैर जनपद से कुछ लोगों के साथ दरोगा आएं और विआपई घाट पर जाने की कोशिश करने लगे। ड्यूटी पर तैनात लेखपाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। रोके जाने पर दरोगा अड़ गया कि वह किसी को भी भीतर नहीं जाने देगा। इसी बात पर लेखपाल और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक जिसके बाद दरोगा ने लेकपाल की पिटाई कर दी।
लेखपालों ने प्रशासन को दी चेतावनी
मारपीट के बाद जख्मी लेखपाल को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। लेखपाल ने पुलिस से मामले की शिकायत किया। मामले के बाद लेकपालों की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लेखपाल वीआईपी स्नान बंद करा देंगे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद छानबीन शुरू करा दी गई है।